Skip to main content

तेंदुलकर, रैना और धवन समेत कई खिलाड़ियों ने राफेल का स्वागत किया, सचिन बोले- इस अपग्रेड से डिफेंस सिस्टम को मजबूती मिलेगी

पांच राफेल फाइटर 29 जुलाई को अंबाला पहुंच गए हैं। 5 लड़ाकू विमानों के आने से खेल जगह में भी खासा उत्साह है। सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना और शिखर धवन समेत अन्य दिग्गजों ने इसका स्वागत किया। सचिन ने कहा कि राफेल आने से हमारे डिफेंस सिस्टम को मजबूती मिलेगी। यह बिना थके देश की रक्षा करेगा।

सचिन ने ट्वीट किया- फाइटर जेट राफेल हमारे रक्षा बेड़े में शामिल हो गए हैं। इसके लिए भारतीय वायुसेना को दिल से बधाई। यह बिना थके आसमान में देश की रक्षा करने वाली वायुसेना के लिए बड़ी बात है। उनके अपग्रेड के लिए यह बड़ा कदम है।

पड़ोसी देशों में भूकंप आया होगा
क्रिकेटर मनोज तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘राफेल जेट के भारत पहुंचने से पड़ोसी देशों में 8.5 की तीव्रता का भूकंप आया होगा। हालांकि इसमें जान-मान का कोई नुकसान नहीं हुआ होगा। भारतीय वायुसेना का हौसला बढ़ाने वाली यह बड़ी बात है। मुझे उम्मीद है कि आगे से पड़ोसी देश उकसावे की कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।’’



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया- फाइटर जेट राफेल हमारे रक्षा बेड़े में शामिल हो गए हैं। इसके लिए भारतीय वायुसेना को दिल से बधाई।


https://ift.tt/3jVMHyF

Comments

Popular Posts

रणजी ट्रॉफी में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज राजिंदर गोयल नहीं रहे, भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राजिंदर गोयल का रविवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। 77 साल के बाएं हाथ के स्पिनर राजिंदर ने रणजी में 637 विकेट लिए। अब तक कोई दूसरा गेंदबाज 600+ विकेट नहीं ले सका।बीसीसीआई के अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी मौत पर दुख जताया। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘हमने घरेलू क्रिकेट के दिग्गज को खो दिया। उनका रिकॉर्ड बताता है कि वे कितने शानदार गेंदबाज थे। वे 25 साल से ज्यादा क्रिकेट खेले। इससे पता चलता है कि खेल के लिए उनका समर्पण कितना ज्यादा था।’’ BCCI mourns the sad demise of Shri Rajinder Goel. https://t.co/DeGS2mvsXI pic.twitter.com/2v6EwfTKXy — BCCI (@BCCI) June 21, 2020 उन्होंने रणजी के एक सीजन में 15 बार 25+ विकेट लिए। हरियाणा के राजिंदर ने 157 मैच में 750 विकेट लिए। एक पारी में 55 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट रहा। उन्होंने 59 बार 5 विकेट और 18 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने 1037 रन भी बनाए। वे भारत के लिए एक बार भी नहीं खेले वे पटियाला, पंजाब और दिल्ली से भी खेले। हालांकि, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका...