Skip to main content

इटली ने लॉकडाउन 15 अक्टूबर तक बढ़ाया, चीन में तीन महीने बाद सबसे ज्यादा मामले; दुनिया में 1.68 करोड़ संक्रमित

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 68 लाख 93 हजार 293 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 45 लाख 6 हजार 371 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 63 हजार 465 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। इटली ने लॉकडाउन का समय 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री ​​​​​​जुसेप कोंटे ने बढ़ते मामलों को देखते हुए संसद में पाबंदियां बढ़ाने का सुझाव रखा था। मंगलवार को संसद के ऊपरी सदन में इस पर चर्चा होने के बाद इसे मंजूरी दे दी गई।

चीन में पिछले 24 घंटे में 101 नए मामले सामने आए हैं। यह अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने इसकी जानकारी दी। 24 घंटे में 16 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 391 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, इसमें 20 की हालत गंभीर है। चीन में संक्रमण के 83 हजार 959 मामले सामने आए हैं, जबकि 78 हजार 934 लोग ठीक हो चुके हैं। 4634 लोगों की मौत भी हुई।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 44,98,343 1,52,320 21,85,894
ब्राजील 24,84,649 88,634 17,21,560
भारत 15,32,135 34,224 9,88,770
रूस 8,23,515 13,504 6,12,217
द.अफ्रीका 4,59,761 7,257 2,87,313
मैक्सिको 4,02,697 44,876 2,61,457
पेरू 3,95,005 18,612 2,76,452
चिली 3,49,800 9,240 3,22,332
स्पेन 3,27,690 28,436 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 3,00,692 45,878 उपलब्ध नहीं

हम दूसरे देशों को दे सकते हैं वैक्सीन: ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि कोरोना का टीका तैयार होने पर अमेरिका दूसरे देशों को इसकी सप्लाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि जैसे हमने वेंटिलेटर और अन्य जरूरी चीजें दूसरे देशों को दी थी, वैसे ही हम वैक्सीन भी उन्हें देंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका इस साल के आखिरी या 2021 की शुरुआत में टीका तैयार होने की उम्मीद है। यहां की मॉडर्ना कंपनी ने वैक्सीन के तीसरे स्टेज का ट्रायल शुरू कर दिया है।

तुर्की: संक्रमण के 963 मामले

तुर्की में 24 घंटे में संक्रमण के 963 नए मामले सामने आए हैं। इसी के संक्रमितों की संख्या 2 लाख 27 हजार 982 हो गई है। स्वास्थ मंत्री फहरेतिन कोका ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है। अब तक यहां 5645 लोगों की जान गई है।अब तक कुल 46 लाख 65 हजार 383 टेस्ट किए जा चुके हैं। तुर्की ने एक अगस्त से चार देशों के साथ फ्लाइट्स शुरू करने का फैसला किया है। ये देश भारत, रूस, कुवैत और साउथ अफ्रीका हैं।

तुर्की के इस्तांबुल में एक बुजुर्ग मरीज के ठीक होने के बाद उन्हें बजाकर विदा करते स्वास्थ्यकर्मी।

इजराइल: अब तक सबसे अधिक मामले

इजराइल में पिछले 24 घंटे में 2308 नए मामले सामने आए हैं। यह देश में एक दिन में आने वाला अब तक का सबसे मामला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले 22 जुलाई को यहां एक दिन में 2043 मामले सामने आए थे। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 66 हजार 293 हो गई है।इस बीच 12 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 486 हो गई है।अभी 739 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इजराइल की राजधानी येरुशलम में ईद-उल-अजहा पर्व से पहले सजी दुकानें और मास्क पहनकर खरीदारी करने निकली महिला।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
इटली के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ​​​​​​जुसेप कोंटे ने मंगलवार को संसद में लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इसे मंजूरी दे दी गई।


https://ift.tt/3famnNE

Comments

Popular Posts

रणजी ट्रॉफी में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज राजिंदर गोयल नहीं रहे, भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राजिंदर गोयल का रविवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। 77 साल के बाएं हाथ के स्पिनर राजिंदर ने रणजी में 637 विकेट लिए। अब तक कोई दूसरा गेंदबाज 600+ विकेट नहीं ले सका।बीसीसीआई के अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी मौत पर दुख जताया। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘हमने घरेलू क्रिकेट के दिग्गज को खो दिया। उनका रिकॉर्ड बताता है कि वे कितने शानदार गेंदबाज थे। वे 25 साल से ज्यादा क्रिकेट खेले। इससे पता चलता है कि खेल के लिए उनका समर्पण कितना ज्यादा था।’’ BCCI mourns the sad demise of Shri Rajinder Goel. https://t.co/DeGS2mvsXI pic.twitter.com/2v6EwfTKXy — BCCI (@BCCI) June 21, 2020 उन्होंने रणजी के एक सीजन में 15 बार 25+ विकेट लिए। हरियाणा के राजिंदर ने 157 मैच में 750 विकेट लिए। एक पारी में 55 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट रहा। उन्होंने 59 बार 5 विकेट और 18 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने 1037 रन भी बनाए। वे भारत के लिए एक बार भी नहीं खेले वे पटियाला, पंजाब और दिल्ली से भी खेले। हालांकि, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका...