Skip to main content

5 अगस्त से सेहत बनाइए, लेकिन 31 तक स्कूल-कॉलेज मत जाइए, अंबाला में सुरक्षित उतरी चिड़िया; आज 8 राशियों को संभलकर रहना होगा

1. अनलॉक-3 में हट जाएगा नाइट कर्फ्यू

आज सबसे पहले बात अनलॉक की। इसका तीसरा फेज एक अगस्त से शुरू होगा। रात में चहल-पहल बढ़ेगी। नाइट कर्फ्यू जो हट रहा है। सेहत के फिक्रमंद लोगों को भी राहत दी गई है। 5 अगस्त से देशभर के जिम और योग इंस्टीट्यूट्स खुल जाएंगे। लेकिन, स्कूल-कॉलेज 31 अगस्त तक बंद ही रहेंगे।

2. अंबाला में चिड़िया सुरक्षित उतर गई

12 साल का इंतजार बुधवार को खत्म हुआ। चार साल पुराने विवादों पर भी अब शायद विराम लग जाए। क्योंकि, राफेल अब भारत आ चुका है। इसके साथ ही 22 साल बाद वायुसेना को नया फाइटर मिल गया। रक्षा मंत्री ने भी राफेल के उतरते ही ट्वीट किया, ''चिड़िया अंबाला में सुरक्षित उतर गई। भारत की सरजमीं पर राफेल का उतरना सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है।''

अब बात अंदर की, बात हमारे एयरचीफ की। एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया बतौर डिप्टी चीफ फ्रांस के साथ राफेल डील के लिए बनी टीम के चेयरमैन थे। इस टीम के जिम्मे सभी निगोशिएशन करना था। वो उन चुनिंदा एयरफोर्स पायलट्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने राफेल उड़ाया है। जब राफेल अंबाला पहुंचे तो बतौर एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने उनकी अगवानी की।

लंबे इंतजार का मीठा फल देश को बुधवार को मिला। इस इंतजार में कई विवाद हैं, कई किस्से हैं। आने वाले समय में राफेल से क्या-क्या बदलेगा, ये सब जानना हो तो बस यहां क्लिक कर लें। नहीं तो अगली खबर राजस्थान की सियासत की पढ़ लें।

3. तीसरे प्रेम-पत्र के बाद, जादूगर की चौथी चिट्ठी

राजस्थान के सियासी ड्रामे में बुधवार को प्रेम पत्र की भी एंट्री हो गई। गवर्नर कलराज मिश्र ने 31 जुलाई से विधानसभा सत्र बुलाने की अर्जी तीसरी बार लौटा दी। जवाब में गहलोत ने कहा प्रेम पत्र आ चुका है। अब मिलकर पूछूंगा की आप चाहते क्या हैं? गहलोत मिलने भी पहुंचे। मुलाकात भी हुई। 15 मिनट की मुलाकात में क्या निकला?

ये गहलोत ने नहीं बताया लेकिन, ये जरूर जताया कि वो लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। बोले- 70 साल में पहली बार किसी गवर्नर ने इस तरह के सवाल किए हैं। 21 दिन हों या 31, जीत तो हमारी ही होगी। जादूगर कहे जाने वाले सीएम साहब ने चौथी बार भी अर्जी लगाई। इस बार उनका जादू चल गया। राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी मगर कुछ शर्तों के साथ।

4. एक भारतीय फुटबॉल क्लब के रंग में रंगा अमेरिका का नैसडेक

देश में जब खेल की बात होती है तो सिर्फ क्रिकेट याद आता है। लेकिन, बुधवार को एक भारतीय फुटबॉल क्लब की ऐतिहासिक जीत को अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज नैसडेक ने सम्मान दिया। बात 131 साल पुराने फुटबॉल क्लब मोहन बागान की हो रही है। इस क्लब ने 1911 में इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन यानी आईएफए शील्ड जीती थी।

ये टूर्नामेंट दुनिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट्स में एक है। जो 1893 में अंग्रेजों ने शुरू किया। इसे जीतते भी अंग्रेज आर्मी के क्लब थे। 29 जुलाई 1911 को पहली बार किसी भारतीय क्लब ने इसे जीता। 2001 से मोहन बागान ने 29 जुलाई को मोहन बागान डे के रूप में मनाना शुरू किया। 19 साल बाद अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज ने भी इसे सेलिब्रेट किया।

5. सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची सुशांत की सुसाइड मिस्ट्री

सुशांत सुसाइड मामला बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। लेकर भी कौन गया, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती। जिनके खिलाफ मंगलवार को सुशांत के पिता ने केस किया था। रिया ने पटना में दर्ज मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की अपील की। रिया को ये कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि केस को लेकर पटना पुलिस उन्हें तलाश रही है और उन पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है।

6. आज बन रहा कालदंड नाम का अशुभ योग

30 जुलाई, गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से कालदंड नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके कारण कुछ लोगों के जरूरी काम बिगड़ सकते हैं। इसके साथ ही दिनभर तनाव भी रहेगा। चंद्रमा और शुक्र के आमने-सामने होने से फालतू खर्चा और धन हानि का योग बन रहा है।

इस कारण मिथुन, कन्या, तुला, धनु, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों को दिनभर संभलकर रहना होगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार मेष, वृष, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। इस तरह 12 में से 4 राशियों के लिए गुरुवार शुभ रहेगा। वहीं, अन्य 8 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है।

...और चलते-चलते कोरोना से जुड़ी दो खबरें, एक अच्छी और एक बुरी। अच्छी खबर ये है कि देश में कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा दस लाख को पार कर गया है। कोरोना के कुल मरीजों का 64% लोग ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। बुरी खबर ये है कि देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 35 हजार पहुंच गई। मौतों के मामले हम आज इटली को पीछे छोड़कर दुनिया में पांचवें नंबर पर पहुंच जाएंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Rafale India | Dainik Bhaskar Morning News Brief Update; Unlock 3 Guidelines (No Night Curfew From August 1), IAF Rafale Fighter Jets Land In Ambala and More


https://ift.tt/336yd9p

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...