Skip to main content

प्रधानमंत्री आज स्मार्ट इंडिया हैकाथन के ग्रांड फिनाले को संबोधित करेंगे, कहा- हमारे युवा कोरोना के बाद की दुनिया पर फोकस कर रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4.30 बजे स्मार्ट इंडिया हैकाथन के ग्रांड फिनाले को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। वे स्टूडेंट्स से बात भी करेंगे। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि यंग इंडिया टैलेंट से भरा हुआ है। हैकाथन में इनोवेशन और एक्सीलेंस का जोश दिख रहा है।

मोदी ने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथन कल्पना और नई खोजों के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। इस वक्त हमारे युवा कोरोना के बाद की दुनिया पर फोकस कर रहे हैं। साथ ही देश को आत्मनिर्भर बनाने के रास्तों पर आगे बढ़ रहे हैं।

स्मार्ट इंडिया हैकाथन क्या है?
देशभर के स्टूडेंट्स को डेली लाइफ में आने वाली दिक्कतों को सॉल्व करने का प्लेटफॉर्म देने के लिए एक इनीशिएटिव है। इसमें प्रोडक्ट इनोवेशन का कल्चर और प्रॉब्लम सॉल्विंग की सोच के साथ काम करना होता है। सरकार का कहना है कि इस हैकाथन के जरिए कुछ नया करने के आइडिया को युवाओं के बीच प्रमोट करने में कामयाबी मिली है।

स्मार्ट इंडिया हैकाथन का पहला एडिशन 2017 में हुआ था। उसमें 42 हजार स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया था। 2018 में ये संख्या 1 लाख और 2019 में 2 लाख पहुंच गई। इस साल पहले राउंड में 4.5 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस बार ग्रांड फिनाले ऑनलाइन हो रहा है। इसमें 10 हजार से ज्यादा छात्रों के बीच 243 समस्याओं को सुलझाने के लिए कंपीटीशन है। ये समस्याएं 37 केंद्रीय विभागों, 17 राज्य सरकारों और 20 इंडस्ट्रीज से जुड़ी हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि स्मार्ट इंडिया हैकाथन नई खोजों के लिए शानदार प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। (फाइल फोटो)


https://ift.tt/3jTW2Y1

Comments

Popular Posts

रणजी ट्रॉफी में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज राजिंदर गोयल नहीं रहे, भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राजिंदर गोयल का रविवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। 77 साल के बाएं हाथ के स्पिनर राजिंदर ने रणजी में 637 विकेट लिए। अब तक कोई दूसरा गेंदबाज 600+ विकेट नहीं ले सका।बीसीसीआई के अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी मौत पर दुख जताया। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘हमने घरेलू क्रिकेट के दिग्गज को खो दिया। उनका रिकॉर्ड बताता है कि वे कितने शानदार गेंदबाज थे। वे 25 साल से ज्यादा क्रिकेट खेले। इससे पता चलता है कि खेल के लिए उनका समर्पण कितना ज्यादा था।’’ BCCI mourns the sad demise of Shri Rajinder Goel. https://t.co/DeGS2mvsXI pic.twitter.com/2v6EwfTKXy — BCCI (@BCCI) June 21, 2020 उन्होंने रणजी के एक सीजन में 15 बार 25+ विकेट लिए। हरियाणा के राजिंदर ने 157 मैच में 750 विकेट लिए। एक पारी में 55 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट रहा। उन्होंने 59 बार 5 विकेट और 18 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने 1037 रन भी बनाए। वे भारत के लिए एक बार भी नहीं खेले वे पटियाला, पंजाब और दिल्ली से भी खेले। हालांकि, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका...