Skip to main content

घर में ख्याल रखने वाला कोई नहीं था इसलिए पीपीई किट पहने संक्रमित दादा-दादी और पिता बिन मां की बच्ची को अस्पताल ले आए

फोटो उदयपुर के फांदोतों की गली का है, जहां बेटे समेत वृद्ध दंपती में संक्रमण की पुष्टि हुई। दंपती की पांच साल की पोती स्वस्थ है। उसकी मां इस दुनिया में नहीं है। जब मेडिकल टीम तीनों संक्रमितों को लेने पहुंची तो परिवार को चिंता इस बात की हो गई कि घर में बच्ची को संभालेगा कौन।

दंपती के दो बेटे और हैं, लेकिन एक को दो दिन पहले ही कोरोना संक्रमण होने पर उदयपुर के ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पत्नी पीहर में है। तीसरा बेटा डूंगला (चित्तौड़गढ़) में परिवार के साथ रहता है। बच्ची दादा-दादी के अलावा किसी के भी साथ पलभर नहीं रहती। तय किया कि बच्ची को भी अस्पताल में साथ रखेंगे।

गुजरात और महाराष्ट्र में सावन का पहला सोमवार

हिंदू कैलेंडर के हिसाब से सावन के चार सोमवार निकल चुके हैं। लेकिन मराठी और गुजराती कैलेंडर के हिसाब सावन का पहला सोमवार 27 जुलाई को पड़ा। इस मौके पर गुजरात के सोमनाथ जिले के सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से इस प्रथम शिवलिंग का शृंगार किया गया। इस दौरान महाआरती और सोमेश्वर महादेव का अभिषेक व विशेष पूजा अर्चना की गई। खास बात यह रही कि महामारी के चलते भी यहां श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दर्शन किए। मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग गई थीं। हालांकि सभी श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया।

महाकालेश्वर की चौथी नगर भ्रमण यात्रा

श्रावण में महाकालेश्वर की चौथी नगर भ्रमण यात्रा भीड़ कम होने के कारण डेढ़ घंटे में ही मंदिर लौट आई। सवारी शाम ठीक 4 बजे मंदिर के सभामंडप से रवाना हुई। 4.34 पर सवारी रामघाट पहुंच गई थी। रामघाट पर पूजन के बाद सवारी फिर 4.55 पर रवाना होकर 5.14 बजे हरसिद्धि मंदिर और 5. 40 बजे महाकाल मंदिर पहुंच गई। सवारी में इस बार बहुत कम लोग दिखाई दिए। इसलिए पालकी के आसपास से पुलिस का रस्सा घेरा भी हटा दिया गया था। जगह-जगह पूजन के लिए भी पालकी नहीं रुकी।

कोरोना के बीच राखी का त्योहार

फोटो चंडीगढ़ की है। कोरोना काल के बीच राखी का त्योहार आ रहा है। सुंदरकांड की सदस्य 32 फुट के पंचमुखी श्री हनुमान जी के लिए 7 फुट की राखी तैयार कर रही हैं। हनुमंत धाम सेक्टर-40 में यह राखी 3 अगस्त को सभा की सदस्य हनुमान जी की कलाई पर मंत्रों-उच्चारण के साथ बांधेंगी। यह राखी 15 दिन में तैयार होगी। इस राखी को सभा की सदस्य नीना तिवारी, रंजू ग्रोवर, प्रेमलता, पाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा और उषा सिंगला बना रही हैं।

खेती के औजार बने प्रदर्शन का हथियार

फोटो पंजाब के पटियाला की है। किसान संगठनों ने सोमवार को प्रदेशभर में ट्रैक्टर रैलियां निकालीं। पटियाला में 275 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ किसानों ने केंद्र के कृषि आर्डिनेंस के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि तेल की बढ़ी कीमतें वापस ली जाएं। खेती सुधार 3 ऑर्डिनेंस बिजली एक्ट को रद्द किया जाए। रैली ठीकरीवाला चौक से शुरू होकर थापर यूनिवर्सिटी 22 नंबर फाटक, भवन चौक पर समाप्त हुई।

जहां बोर्ड लगाया वहीं काम शुरू

छत्तीसगढ़ के केंवची में आबकारी विभाग का दफ्तर नहीं है। खाली बोर्ड है जहां लगा दिया वहीं काम शुरू हो जाता है। कभी पेड़ के नीचे तो कभी सड़क पर दफ्तर बना होता है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के केंवची में आबकारी विभाग का दफ्तर नहीं है पर कार्यालय का बोर्ड बनवाकर रखा है। जहां मर्जी आती है वहां इसे टांगकर काम शुरू कर लेते हैं।

आदित्य को प्रतिष्ठित ‘गुस्ताव ट्रूव’ अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड

भारत की पहली सौर-ऊर्जा संचालित फेरी ‘आदित्य’ को इलेक्ट्रिक बोट्स और बोटिंग में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित ‘गुस्ताव ट्रूव’ अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अवॉर्ड प्रदाता ने लिखा- ‘यह एक साल में 5.8 लाख लोगों को ले जाती है। इसकी एक दिन की चार्जिंग की लागत 2.60 डॉलर (करीब 195 रुपए) है। इससे एक साल में 58,000 लीटर डीजल की खपत कम होती है। लिहाजा, फेरी ने सालभर में करीब 46.12 लाख रुपए की बचत की।’ इसे 2017 में केरल में कोट्‌टायम जिले के वेंबनाड बैकवाटर्स में यकोट्टायम से अलाप्पुझा के बीच शुरू किया गया था।

अब तो छत ही बची है रहने के लिए

बिहार के शेखपुर पंचायत में बूढ़ी गंडक नदी में जल स्तर में लगातार वृद्धि हाेने से लगभग पांच हजार पक्का मकान और झाेपड़ी पानी में डूब गए। घर में फंसे लोग दो मंजिला मकान पर इस तरह रह रहे हैं और बढ़ रहे जलस्तर को हर दिन मायूसी से देखते रहते हैं।
अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे लोग

यह तस्वीर मुजफ्फरपुर के शेखपुर पंचायत की है। बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार वृद्धि हाेने से लगभग पांच हजार मकान और झाेपड़ी पानी में डूब गए हैं। घर जलमग्न हो जाने कारण किसी तरह अपने सामान को सुरक्षित जगह पर ले जाता एक परिवार।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
There was no one to take care of the house, so the infected grandparents and father wearing PPE kit brought the mother's baby girl to the hospital


https://ift.tt/3f8gG2V

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...