Skip to main content

कोरोना काल में सबसे बड़ा वर्चुअल सेलिब्रेशन, 6 देशों में इस्कॉन के 15 मंदिर जुड़ेंगे एक साथ, दो दिन तक ऑनलाइन मनेगा भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव

12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। कोरोना काल में अभी तक का सबसे बड़ा वर्चुअल सेलिब्रेशन 11-12 अगस्त को होने जा रहा है। इस्कॉन बेंगलुरु के साथ 5 देशों के 15 कृष्ण मंदिर दो दिन के लिए कनेक्ट होंगे। दो दिन तक अलग-अलग प्रोग्राम होंगे। इस्कॉन की योजना कार्यक्रम को अपने एक करोड़ से ज्यादा भक्तों तक पहुंचाने की है।

इस साल जन्माष्टमी पर मंदिरों में रात 12 बजे तक भक्तों के हुजूम के बीच इस बार भगवान का जन्मोत्सव नहीं होगा। इसे देखते हुए इस्कॉन बेंगलुरु अपने सभी 15 मंदिरों को एक साथ ऑनलाइन जोड़कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाएगा। अमेरिका के 3 मंदिर, रशिया, यूनाइटेड किंग्डम, मलेशिया और सिंगापुर जैसे देशों के मंदिर इस बार यू-ट्यूब और ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए जुड़ेंगे। इसके साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल प्लेटफॉर्म्स पर भी ये प्रोग्राम दो दिन लाइव किया जाएगा। इस दौरान ये सारे प्लेटफॉर्म्स लाइव टीवी की तरह काम करेंगे।

  • एक करोड़ से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश

हर बार मंदिर में जन्माष्टमी मनाई जाती है। एक मंदिर में अधिकतम एक से डेढ़ लाख लोग शामिल हो पाते हैं। लेकिन, इस बार अपने वर्चुअल सेलिब्रेशन से इस्कॉन दुनियाभर में करीब एक करोड़ लोगों को जोड़ने की योजना बना रहा है। इसके लिए बड़े पैमाने पर भारत सहित अन्य देशों में प्रचार किया जा रहा है।

  • पहली बार देख सकेंगे विदेशियों की प्रस्तुति

इस्कॉन के कम्यूनिकेशन हेड नवीन नीरद दास के मुताबिक इस पूरे प्रोग्राम को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि पहली बार अमेरिका, रशिया में बसे इस्कॉन के भक्त भारतीय भक्तों की प्रस्तुतियां और भारतीय भक्त विदेशियों की प्रस्तुति देख सकेंगे।

  • अक्षयपात्रा के साथ वर्ल्ड फूड प्रोग्राम

इस बार जन्माष्टमी पर इस्कॉन के अक्षयपात्रा फाउंडेशन के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ही एक ही ब्रांच वर्ल्ड फूड प्रोग्रम इंडिया भी जुड़ा है। इस जन्माष्टमी पर एक स्पेशल ऑनलाइन पैनल डिस्कशन में इस संगठन से जुड़े अधिकारी भी इस्कॉन के साथ शामिल होंगे। अलग-अलग विषयों पर डिबेट और प्रोग्राम रखे गए हैं। जो 11 और 12 अगस्त को ऑनलाइन देखे जा सकेंगे। इन अलग-अलग पैनल्स में अनुपम खेर, हेमा मालिनी जैसी हस्तियां भी शामिल होंगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Janmashtami 2020 Largest virtual celebrations in the Corona era, 15 ISKCON temples in 6 countries will join together, for two days to celebrate the birth of Lord Krishna


https://ift.tt/3jP40Sg

Comments

Popular Posts

हॉटस्पॉट न्यूयॉर्क में 83 दिन के बाद काम पर लौटेंगे 4 लाख लोग, चर्च भी खुला मगर 10 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं

अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क सिटी में 8 जून से लॉकडाउन खुल जाएगा। करीब 4 लाख कर्मचारी 83 दिन के बाद काम पर लौट सकेंगे। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने इसकी घोषणा की है। न्यूयॉर्क सिटी 15 मार्च से बंद है। इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी गई थी, लेकिन न्यूयॉर्क सिटी में नहीं दी गई थी। गवर्नर क्यूमो ने कहा है कि न्यूयॉर्क सिटी में अलग-अलग चरणों में लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। पहले चरण में निर्माण कार्य, उत्पादन और माल की थोक आपूर्ति की अनुमति दी जा रही है। लोग कृषि, वानिकी और मछली पालन के कार्य दोबारा शुरू कर सकेंगे। न्यूयॉर्क के अन्य 5 क्षेत्र लॉकडाउन में छूट के दूसरे चरण में खोले जाएंगे। इसके तहत रियल एस्टेट सर्विस, खुदरा दुकानें और कुछ हेयर सैलून खोलने की अनुमति होगी। अमेरिका में 17.99 लाख से ज्यादा मरीज और एक लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। न्यूयॉर्क सिटी में 1.99 लाख केस और 20,000 मौतें हुई हैं। टकराव: अमेरिका ने चीनी छात्रों को आने से रोका; चीन बोला- यह नस्लवाद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीपुल्स लि...

​​​​​​​पूछताछ में दीपिका रोईं तो अधिकारियों ने जोड़े हाथ; सेना ने एलएसी के पास तैनात किए टैंक; राजस्थान में हिंसक हुई आरक्षण की मांग

देश में कोरोना के हालात अब बदल रहे हैं। पिछले नौ दिनों में आठ बार ऐसा हुआ, जब नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की थी। वहीं, मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि नए किसान बिल से किसानों को फायदा होगा। उन्हें जहां अच्छे दाम मिलेंगे वहीं फल-सब्जियां बेच सकेंगे। बहरहाल, चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ। आज इन 5 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. आज रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. कंगना रनोट का ऑफिस बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। 3. आज रायपुर में लॉकडाउन को लेकर आ सकता है नया फरमान। वजह है छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार हो जाना। 4. राजस्थान में आज पहले चरण का पंचायत चुनाव होगा। इसमें 26 जिलों की 1003 पंचायतों के लिए चुनाव होगा। 5. भाजपा कृषि बिल के समर्थन में चंडीगढ़ में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालेगी। वहीं, कांग्रेस किसान विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश में मार्च निकालेगी। अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें 1. ड्रग्स केस में पूछता...