Skip to main content

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 83% ज्यादा समय दे रहे भारतीय; लॉकडाउन में ओरिजिनल सीरीज देखने वाले सबसे ज्यादा बढ़े, मूवी देखने में सबसे ज्यादा समय खर्च किया

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का प्रीमियर 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हुआ। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, तीन दिन में ही इस फिल्म को 7.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा। कोरोनाकाल में किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ये दूसरी बड़ी फिल्म है। इससे पहले अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की गुलाबो-सिताबो भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

पिछले चार महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर न सिर्फ यूजर बढ़े हैं बल्कि पर यूजर्स टाइम स्पेंड भी बढ़ा है। लोग मूवी देखने में सबसे ज्यादा समय खर्च कर रहे हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर आने वाली ओरिजिनल सीरीज देखने वाले लोगों में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है।

कोरोनाकाल में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 83% ज्यादा समय दे रहे लोग
इन्वेस्ट इंडिया की रिपोर्ट बताती है कि कोरोनाकाल में अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेफॉर्म्स पर यूजर्स का टाइम स्पेंड 82.63% बढ़ा है। इसी दौरान यू-ट्यूब जैसे फ्री एक्सेस प्लेटफॉर्म पर देश के लोगों ने 20.5% ज्यादा समय खर्च किया।

लॉकडाउन की शुरुआत में ही 13% व्यूज बढ़े

2020 के पहले तीन महीने में भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को 30 हजार करोड़ व्यूज मिले। 2019 के अंतिम तीन महीनों यानी अक्टूबर से दिसंबर 2019 के मुकाबले ये 13% ज्यादा है। ये आंकड़े उस वक्त तक के हैं, जब कोरोनावायरस शुरुआती दौर में था और देश में लॉकडाउन की शुरुआत ही हुई थी। जब 2020 के दूसरे तीन महीनों यानी, अप्रैल, मई और जून के नतीजे आएंगे तो ये आंकड़ा और बड़ा हो सकता है।

लॉकडाउन में जी-5 के सब्स्क्राइबर सबसे ज्यादा 80% बढ़े, अमेजन प्राइम दूसरे नंबर पर

मार्केट रिसर्च वेबसाइट वेलोसिटी एमआर की एक स्टडी के मुताबिक, 25 मार्च से 8 जून के बीच जी ग्रुप के ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 के 80% सब्स्क्राइबर बढ़े। वहीं, अमेजन प्राइम वीडियो को 67% नए यूजर मिले। नेटफ्लिक्स के सब्स्क्राइबर भी इस दौरान 65% बढ़े हैं। ऑल्ट बालाजी को भी 60% नए सब्स्क्राइबर लॉकडाउन के दौरान मिले।

स्पोर्ट्स टेलीकास्ट बंद होने से इसे देखने वाले दर्शक घटे

लॉकडाउन के कारण खेल गतिविधियां बंद हैं। इसका असर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी दिखा। स्पोर्ट्स टेलीकास्ट देखने वाले दर्शक और उनका समय दोनों लगभग शून्य पर पहुंच गया। टीवी सीरियल्स की शूटिंग बंद होने के कारण टीवी शो देखने वाले दर्शक भी घटे। इस वजह से सिंडिकेटेड कंटेंट के यूजर्स में 44% की कमी आई।

ओटीटी प्लेटफॉर्म अगले तीन साल में 12 हजार करोड़ का मार्केट होगा

2018 तक भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का मार्केट 2150 करोड़ रुपए का था। 2019 के अंत में ये बढ़कर 2185 करोड़ रुपए का हो गया। यानी, एक साल में 35 करोड़ का इजाफा। इसके बाद भी एकाउंटिंग फर्म प्राइसवाटर हाउस कूपर्स ने 2023 तक इस मार्केट के 11 हजार 977 करोड़ रुपए का होने का अनुमान लगाया था। लेकिन, कोरोनाकाल में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को तेजी से यूजर मिले हैं। इससे ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
OTT platform subscriptions during lockdown in India


https://ift.tt/39wSZQQ

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...