Skip to main content

दीपिका, सारा और श्रद्धा से आज NCB पूछताछ करेगा, 15 सवाल किए जा सकते हैं; इस दौरान दीपिका के साथ रणवीर को रहने की इजाजत नहीं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में सामने आए बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में आज सबसे बड़ी पेशी होगी। दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) पूछताछ करेगा। इस दौरान रणवीर को दीपिका के साथ रहने की परमिशन नहीं दी गई है। रणवीर ने NCB से कहा था कि दीपिका को कई बार घबराहट होती है, इसलिए पूछताछ के वक्त वे साथ रहना चाहते हैं।

तीनों एक्ट्रेस से 5-5 सवाल किए जा सकते हैं
अभी तक के अपडेट के मुताबिक, दीपिका 10 बजे गेटवे ऑफ इंडिया के पास स्थित NCB के गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। उनसे पहले अकेले में और फिर उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश को सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। दूसरी तरफ सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को NCB के बैलार्ड एस्टेट स्थित हेड ऑफिस में 10.30 बजे बुलाया गया है। तीनों एक्ट्रेस से अलग-अलग 5-5 यानी कुल 15 सवाल किए जा सकते हैं।

दीपिका से ये 5 सवाल किए जा सकते हैं-

1. क्या आपने कभी ड्रग्स ली या खरीदी है? अगर हां, तो कहां से और कैसे?

2. अपना मोबाइल नंबर कन्फर्म कीजिए। करिश्मा प्रकाश और जया साहा के साथ 2017 की चैट आपकी है या नहीं?

3. क्या आप करिश्मा को कब से जानती हैं? आपकी उनसे मुलाकात कैसे हुई, डिटेल बताएं।

4. क्या आपने उन्हें कभी ड्रग्स का इंतजाम करने को कहा था या आपने उन्हें कितनी बार ड्रग्स खरीदने के लिए कहा? आपने ड्रग्स अपने लिए खरीदी या किसी और के लिए?

5. क्या करिश्मा को आपने पेमेंट किया था? अगर हां तो उसका मोड़ क्या था? कोको रेस्टोरेंट में जो पार्टी हुई थी, क्या उसमें किसी तरह की ड्रग्स यूज हुई थी?

सारा अली खान से पूछे जाने वाले संभावित सवाल-

1.अपना मोबाइल नंबर कन्फर्म कीजिए। सुशांत सिंह राजपूत से आपकी मुलाकात कैसे हुई और उनसे आपका क्या रिलेशन था?

2. क्या सुशांत फिल्म केदारनाथ के समय से ड्रग्स ले रहे थे? क्या उनके साथ आपने भी कभी ड्रग्स ली?

3. क्या आप सुशांत के साथ थाईलैंड गईं थीं? वहां आप लोगों ने ड्रग्स ली या आपकी टीम में से किसी और ने ऐसा किया?

4. पावना स्थित फार्म हाउस पर आप सुशांत के साथ कितनी बार गईं थीं? क्या आप किसी ऐसी पार्टी में शामिल हुईं, जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ?

5. क्या कभी आपने किसी से ड्रग्स खरीदी? करमजीत उर्फ केजे नाम के शख्स को क्या आप जानती हैं? क्या वह कभी आपके पास ड्रग्स लेकर आया?

श्रद्धा कपूर से ये सवाल पूछे जा सकते हैं-

1. सुशांत और रिया से पहली मुलाकात कब और कैसे हुई? क्या आपने रिया या सुशांत को कभी ड्रग्स लेते हुए देखा था?

2. क्या 28 मार्च 2019 को पावना में फिल्म छिछोरे की पार्टी में आप शामिल हुईं थीं? अगर हां, तो क्या उस दिन पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था और क्या आपने भी ड्रग्स ली थी?

3. जया साहा से आपकी मुलाकात कैसे हुई? एसएलबी कौन है, जिससे आप मिलना चाहती थीं और क्यों? क्या उससे मुलाकात हुई, अगर हुई तो कितनी बार?

4. क्या आप सीबीडी ऑयल ड्रग्स लेती हैं या किसी और के लिए मंगवा रही थीं? जया किस जिंदल के जरिए आपको सीबीडी ऑयल भेजने की बात कर रही हैं?

5. क्या आप करमजीत उर्फ केजे को जानती हैं? क्या वह कभी आपके पास ड्रग्स लेकर आया या आपके लिए काम करने वाले किसी शख्स ने उससे कभी ड्रग्स खरीदी?

तीनों एक्ट्रेस के नाम ड्रग्स केस कैसे आए?

दीपिका पादुकोण : वॉट्सऐप के एक ग्रुप चैट में दीपिका, उनकी मैनेजर करिश्मा और सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा के बीच 28 अक्टूबर 2017 को ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत सामने आई है। दीपिका ने 'हैश' और 'वीड' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए करिश्मा से माल (ड्रग्स) की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक, इस ग्रुप की एडमिन भी दीपिका ही थीं।

सारा अली खान : रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सारा अली खान फिल्म केदारनाथ के समय से सुशांत के करीब थीं और सुशांत की ड्रग्स पार्टी में शामिल हुईं थीं। इसके अलावा सुशांत के पावना स्थित फार्म हाउस में हुई ड्रग्स पार्टी में भी वे शामिल हुईं थीं। वहां के एक नाव वाले ने भी यही बात कही थी। NCB को भी फार्म हाउस से नशीली चीजें मिली हैं।

श्रद्धा कपूर : जया साहा और श्रद्धा के बीच हुए कुछ चैट सामने आए हैं। इसमें श्रद्धा सीबीडी ऑयल की डिमांड कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक ड्रग पैडलर करमजीत ने श्रद्धा को जानने और उनके घर तक कार से ड्रग्स पहुंचाने की बात कबूली है।

रकुलप्रीत ने रिया से ड्रग्स चैट की बात कबूली
NCB ने रकुलप्रीत से शुक्रवार को 4 घंटे तक पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक रकुल ने रिया चक्रवर्ती से ड्रग्स के बारे में चैट करने की बात कबूल की है। हालांकि, खुद ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर दिया। रकुलप्रीत का कहना है कि वे कोई भी मेडिकल टेस्ट करवाने और किसी के भी सामने बैठाकर पूछताछ के लिए तैयार हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Sushant Singh Rajput case: NCB summons Deepika Padukone, Sara Ali Khan, Shraddha Kapoor in drug probe news and updates.


https://ift.tt/3kQ1x9S

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

जिन दुकानों पर अंतिम संस्कार से जुड़ी पूजा सामग्री मिलती थीं, वहां अब पीपीई किट और दस्ताने बिक रहे

निगमबोध घाट पहुंची 32 साल की कुसुम के पिता की मौत आज सुबह ही कोरोना से हुई है। वे दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में बीते पांच दिनों से भर्ती थे। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके पिता के शव को सील करके अपनी ही गाड़ी से निगमबोध घाट पहुंचाया है। अस्पताल के ही दो कर्मचारी पीपीई किट पहने इस शव को घाट तक लेकर आए हैं। कुसुम ने आखिरी वक्त में अपने पिता का चेहरा भी नहीं देखा था, लिहाजा वे निगमबोध घाट के सेवादारों से हाथ जोड़कर और बिलखते हुए प्रार्थना कर रही हैं कि उन्हें एक आखिरी बार अपने पिता का चेहरा देखने की अनुमति दी जाए। निगमबोध घाट के एक सेवादार कुसुम को समझाते हैं कि कोरोना संक्रमित शवों का चेहरा खोलने की अनुमति नहीं है और ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। लेकिन, अपने पिता के अंतिम दर्शन की कुसुम की जिद को देखते हुए ये सेवादार इसकी अनुमति दे देते हैं। कुसुम के पिता के शव को वापस उसी गाड़ी में कुछ देर के लिए रखा रखा जाता है, जिसमें अस्पताल से उन्हें यहां लाया गया था। पीपीई किट पहने दो लोग शव का चेहरा कुछ सेकंड के लिए खोलते हैं और जल्द ही शव को दोबारा सील करके चिता पर रख द...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...