Skip to main content

कंगना मामले में हरामखोर का मतलब नॉटी बताकर हाईकोर्ट में घिरे शिवसेना नेता; पुरुषोत्तम ने मर्यादा तोड़ी, पत्नी को पीटा; चीन में जबर्दस्ती कोरोना के टीके

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा का कहना है कि अगर ममता बनर्जी कोरोना संक्रमित होती हैं तो वो उन्हें गले लगा लेंगे। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई है। वहीं, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के धरने में पहुंचे। कहा- भाजपा पूंजीपतियों के हित देखती है। सारा खेल जरूरत का है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 7 इवेंट्स पर रहेगी नजर

1. IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा।

2. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

3. आज देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी।

4. प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में नमामि गंगे मिशन के तहत 6 मेगा प्रोजेक्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास करेंगे।

5. मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों समेत 56 सीटों पर उपचुनाव की तारीखें आज तय हो सकती हैं।

6. पंजाब में कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन होगा। इसी मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजभवन तक पैदल मार्च निकालेंगे।

7. रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर में आज से लॉकडाउन खत्म।

अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें

1. भोपाल में डीजी पुरुषोत्तम ने मर्यादा तोड़ी, पत्नी को पीटा

मध्य प्रदेश पुलिस में डीजी रैंक के अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वे अपनी पत्नी प्रिया शर्मा को पीटते दिखे। दरअसल, पत्नी ने शर्मा को किसी और महिला के घर रंगे हाथों पकड़ लिया था। नतीजतन मारपीट पर उतर आए। वीडियो वायरल होने पर कहा- पत्नी 12 साल से शक कर रही थी।

- पढ़ें पूरी खबर

2. हाईकोर्ट ने राउत के 'हरामखोर' वाले बयान पर सवाल उठाए

बीएमसी ने 9 सितंबर को कंगना रनोट के पाली हिल स्थित ऑफिस के अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। इसके खिलाफ कंगना ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। सुनवाई में हाईकोर्ट ने राउत के 'हरामखोर' वाले बयान पर कहा- हमारे पास भी डिक्शनरी है, अगर इसका मतलब नॉटी है तो फिर नॉटी का मतलब क्या है?

- पढ़ें पूरी खबर

3. बिहार की राजनीति के 7 दशक, जहां लालू और नीतीश पर्याय बने

बिहार ने बीते 7 दशक में राजनीति के 8 दौर देखे हैं। कभी कांग्रेस का दबदबा था, तो कभी जनता पार्टी तो कभी लालू प्रसाद यहां की राजनीति के पर्याय बने। बाद में नीतीश कुमार का वर्चस्व रहा। 17 ग्राफिक्स से आप बिहार की राजनीति के अलग-अलग दौर, पार्टियों के प्रभाव को समझ सकते हैं।

- पढ़ें पूरी खबर

4. जदयू के सिंबल पर चुनाव लड़ सकती हैं मांझी और कुशवाहा की पार्टियां

बिहार के चुनावी महासमर में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) और मांझी की हम (सेक्युलर) जदयू के चुनाव चिह्न तीर पर अपने उम्मीदवार उतार सकती हैं। ऐसा इसलिए, ताकि चुनाव बाद ये पाला न बदल सकें। एनडीए में रालोसपा को 5 और हम (सेक्युलर) को 4 सीटें मिल सकती हैं।

- पढ़ें पूरी खबर

5. IPL में 14 रिकॉर्ड बने, धोनी एक मामले में संजू सैमसन से पीछे

IPL के 13वें सीजन में अब तक 14 रिकॉर्ड बने हैं। इनमें से 5 रिकॉर्ड तो 9वें मैच में ही बने। इसमें राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रन चेज करते हुए आईपीएल में आखिरी 5 ओवर में सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। एक मामले में राजस्थान के सैमसन ने सीएसके के धोनी को पीछे छोड़ा है।

- पढ़ें पूरी खबर

6. ट्रम्प की कंपनी अमेरिका से ज्यादा टैक्स भारत में देती है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बीते 15 साल में से 10 साल टैक्स जमा नहीं किया। इसकी सफाई में कहा- कमाई से कहीं ज्यादा घाटा है। ट्रम्प ने 2017 में अमेरिका में सिर्फ 55 हजार रु. टैक्स दिया। इसी साल उनकी फर्म ने भारत में 1.07 करोड़ रु. टैक्स चुकाया 1970 के दशक के बाद से ट्रम्प पहले अमेरिकी राष्ट्रपति, जिन्होंने अपना टैक्स रिटर्न सार्वजनिक नहीं किया है।

- पढ़ें पूरी खबर

7. चीन में जबर्दस्ती लगा रहे हैं लोगों को वैक्सीन?

एक तरफ दुनिया इफेक्टिव कोरोना वैक्सीन की तलाश में संघर्ष कर रही है, दूसरी ओर चीन ने सरकारी कंपनियों, सरकारी अधिकारियों, वैक्सीन कंपनी के स्टाफ, टीचर्स, सुपरमार्केट के कर्मचारियों और विदेश जा रहे लोगों को जबर्दस्ती वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया है।

- पढ़ें पूरी खबर

अब 29 सितंबर का इतिहास

1901: परमाणु रिएक्टर बनाने वाले जाने-माने फिजिसिस्‍ट एनरिको फर्नी का जन्‍म हुआ था।

1913: डीजल इंजन का आविष्‍कार करने वाले रुडॉल्‍फ डीजल का निधन हुआ था।

1932: अभिनेता, निर्माता-निर्देशक महमूद अली का जन्‍म हुआ था।

2012 से आज के दिन वर्ल्ड हार्ट डे मनाने की शुरुआत हुई। इससे पहले यह सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता था। हार्ट पर ध्यान देना कितना जरूरी है, इस बारे में 23 ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीत चुके तैराक माइकल फेल्प्स ने एक बात कही थी। पढ़ें उन्हीं के शब्दों में...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
In the Kangana case, haramkhor was denounced as a knotty, Shiva Sena leader surrounded in the High Court, Purushottam broke the dignity, beaten the wife and forced the Corona vaccines into China.


https://ift.tt/2Sa1x8h

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...