Skip to main content

शारीरिक तौर पर विकलांग पर मानसिक तौर पर काफी समझदार है यह व्यक्ति, बिहार में टीकाकरण से पशुओं की मौत पर लोगों ने पशुपालन विभाग के कर्मियों को 9 घंटे बंधक बनाए रखा

भीख मांगकर गुजारा करने वाला जालंधर का यह व्यक्ति चाहे शारीरिक तौर पर विकलांग है लेकिन मानसिक तौर पर काफी समझदार है। कुछ न होते हुए भी मास्क पहनकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। दूसरी तरफ मास्क न पहनने वाले लोगों को इसकी समझदारी का सबक लेना चाहिए क्योंकि मास्क पहनने से आप ही सुरक्षित रहेंगे।

लापरवाही की यह सजा

यह फाेटो हैरान तो जरूर करती है लेकिन अव्यवस्थाओं का यह तंत्र कई बार ऐसी तस्वीरों के लिए मजबूर करता है। इसके लिए कुछ शासन की लापरवाही जिम्मेदार है तो कुछ प्रशासन की...। प्रचार के दौरान जनप्रतिनिधि भी लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं तो लापरवाही पर कर्मचारियों को भी लोग नहीं छोड़ रहे हैं। यह तस्वीर है बिहार के मुजफ्फरपुर के रेपुरा गांव की जहां टीकाकरण से पशुओं की मौत पर लोगों ने पशुपालन विभाग के कर्मियों को 9 घंटे बंधक बनाए रखा।

हाईवे की पेट्रोलिंग गाड़ी हादसे में मृत गाय को रस्सी से बांध घसीटकर ले गई

ग्वालियर से शिवपुरी के बीच फोरलेन हाइवे पर आवारा मवेशियों को हटाने और हादसे में मौत होने पर शव व्यवस्थित तरीके से डिस्पोजल करने जिम्मेदार संबंधित टोल प्लाजा संचालित करने वाले कंपनी को दी गई है। लेकिन सतनवाड़ा में एक गाय की हादसे में मौत के बाद हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी से शव को बांधा और घसीटकर ले गए। इस क्रूरता का वीडियो वायरल होने के बाद एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजेश गुप्ता सफाई दे रहे हैं कि हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी से घसीटकर गाय का शव ले जाने के इस मामले में कार्रवाई करेंगे।

ट्रैक पर आई ट्रेन, फाटक के बीच फंसा वाहन

सीएसईबी चौक रेलवे फाटक पार करने की ऐसी हड़बड़ी की बीच में साहब का वाहन फंस गया। घटना बुधवार की दोपहर 12.23 बजे की है। डीएसपीएम प्लांट से खाली मालगाड़ी रेलवे स्टेशन की ओर जाने का संकेत मिलने पर गेटकीपर ने फाटक को एक-एक कर बंद कर रहा था। इसी बीच बुधवारी की ओर जा रही छत्तीसगढ़ शासन लिखा वाहन क्रमांक सीजी 02, 5524 के चालक ने फाटक पार करने की जल्दबाजी करते हुए फाटक की सीमा लाइन पार कर गया, तब तक सामने का फाटक बंद हो चुका था और पीछे का फाटक भी बंद हो गया। हालांकि वाहन में सिर्फ ड्राइवर सवार था।

अच्छी बारिश का असर

उज्जैन के जवासिया कुमार गांव में अधिकांश कुएं पूरे भर गए हैं। किसान अजय पटेल ने कहा खेत पर बने कुएं की पाल से पानी बाहर निकाला जा सकता है। यह सब अच्छी बारिश का असर है। एक जून से 30 सितंबर तक शहर में 1127 मिमी बारिश हुई। चार महीने में सबसे ज्यादा बारिश जुलाई में 522.2 मिमी दर्ज की गई। यह चार साल में इस अवधि में सबसे ज्यादा है।

भोपाल में 42.06 इंच होगा बारिश का नया कोटा

तीस सालों के बाद मानसूनी सीजन में भोपाल में सामान्य बारिश के कोटे को अपडेट किया गया है। अब बारिश का नया कोटा 42.06 इंच होगा। अभी तक यह 43.64 इंच था। यानी इसमें 1.58 इंच की कमी हुई है। इसकी वजह- मानसून सीजन में बारिश के दिनों की संख्या घटना है। क्योंकि अब पहले जैसी चार- पांच दिनों तक झड़ी नहीं लगती। लेकिन भारी या तेज बारिश के दिनों की संख्या बढ़ी है।

हर रोज पहुंच रहे 500 पर्यटक

लम्बे इंतजार के बाद कुंभलगढ़ का दुर्ग दुधिया रोशनी में नहाया हुआ दिखा। कोरोना महामारी के बीच चले लॉकडाउन के दौरान करीब 6 महीने पहले दुर्ग पर विभाग ने लाइटिंग बंद रखी थी। जो इन दिनों भ्रमण करने पहुंच रहे पर्यटकों के इजाफा के कारण शुरू कर दी गई। दुर्ग पर इस समय में हर रोज तीन सौ से पांच सौ पर्यटक पहुंच रहे हैं। महादेव मंदिर के पास बने लाइट एंड साउंड शो को अभी तक शुरू नहीं किया है। अब पर्यटक दिन में दुर्ग घूमने के बाद शाम को लाइटिंग भी देख सकेंगे। इसका समय शाम 7 से साढ़े सात बजे तक हैं।

ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना तेजी से वार कर सकती है

भारत ने बुधवार को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया। ओडिशा के चांदीपुरा स्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज से इसे सुबह 10.45 बजे दागा गया। डीआरडीओ के मुताबिक, यह मिसाइल ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना तेजी से वार कर सकती है। इसकी रफ्तार करीब 3457 किमी. प्रति घंटे है। यह 400 किमी की रेंज तक निशाना लगा सकती है। ब्रह्मोस का नाम दो नदियों के नाम से लिया गया है, इसमें भारत की ब्रह्मपुत्र नदी का ‘ब्रह्म’ और रूस की मोसकावा नदी से ‘मोस’ लिया गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
This person is very mentally mentally challenged but physically challenged, people held animal husbandry department hostage for 9 hours on death of animals due to vaccination in Bihar


https://ift.tt/3n6Mjze

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...