Skip to main content

20 साल पहले जब 90 करोड़ रुपए के कर्ज में डूबे थे बिग बी, तब इसी शो ने की थी उन्हें उबारने में बड़ी मदद

'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन आज (28 सितंबर) से शुरू हो रहा है। इस बार कोरोनावायरस महामारी के चलते शो में ऑडियंस नजर नहीं आएगी। लेकिन, इसके 77 साल के होस्ट अमिताभ बच्चन बेधड़क कंटेस्टेंट के साथ शूटिंग कर रहे हैं। शो के प्रति बिग बी के डेडिकेशन की एक वजह यह भी है कि 20 साल पहले उन्हें 90 करोड़ रुपए के कर्ज से उबारने में इस शो ने अहम भूमिका निभाई थी।

पहले सीजन के 85 एपिसोड से 15 करोड़ रु. कमाए थे

बिग बी ने एक इंटरव्यू में केबीसी को लेकर कहा था, "यह ऐसे वक्त में मेरे पास आया, जब मुझे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। प्रोफेशनली ओर फाइनेंशियली इसने केटेलिस्ट की तरह काम किया। मेरा यकीन मानिए, इस शो ने मुझे बकायादारों का भुगतान करने में बहुत बड़ी मदद की।" रिपोर्ट्स की मानें तो पहले सीजन के 85 एपिसोड्स से बिग बी ने करीब 15 करोड़ रुपए कमाए थे।

परिवार नहीं था तैयार, बिग बी भी मन नहीं बना पा रहे थे

जब अमिताभ को यह शो ऑफर हुआ तो उनके परिवार वाले और रिश्तेदार नहीं चाहते थे कि वे छोटे पर्दे पर काम करें। क्योंकि उन्हें लग रहा था कि टीवी पर जाने से उनकी स्टार वैल्यू कम हो जाएगी। खुद बिग बी भी इसके लिए अपना मन नहीं बना पा रहे थे।

बिग बी को कन्विन्स के लिए शो की टीम उन्हें लंदन लेकर गई और इसके ओरिजिनल (यूके) वर्जन 'हु वांट्स टू बी अ मिलियनेयर' के सेट पर एक दिन बिताकर चीजों को नोटिस किया। बिग बी इससे काफी प्रभावित हुए और उन्होंने इसके हिंदी वर्जन के लिए इस शर्त पर हामी भर दी कि मेकर्स इसे हूबहू यूके वर्जन की तरह ही बनाएंगे।

ऐसी है बिग बी के कर्ज में डूबने और उबरने की कहानी

  • 1995 में कंपनी बनाई, जो 1996 से ही घाटे में आई

1995 में अमिताभ ने अपनी कंपनी अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) की शुरुआत की थी। पहले साल में कंपनी ने 65 करोड़ रुपए का टर्नओवर अचीव किया था और 15 करोड़ रुपए के मुनाफे में रही थी। लेकिन, दूसरे साल ग्रोथ अच्छी नहीं रही।

1996 में कंपनी ने बेंगलुरु में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के मैनेजमेंट का जिम्मा उठाया और इसे करीब 4 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। फिर बिग बी और उनके प्रोफेशनल मैनेजर्स के बीच मनमुटाव पैदा हुआ। इसके चलते टॉप टीम बदलनी पड़ी। कंपनी के बैनर तले बनी 'मृत्युदाता' जैसी फिल्में फ्लॉप रहीं और कंपनी को घाटा होता गया।

  • फंड अटका, कर्ज में डूबे और लेनदार गालियां देने लगे

1999 में यह स्थिति आई कि अमिताभ बच्चन के पास अपने कर्मचारियों को वेतन तक देने के पैसे नहीं थे। फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन का फंड अटक गया था। लोगों का विश्वास कंपनी से उठने लगा था। लेनदार बिग बी के घर आकर उन्हें गाली तक देने लगे थे।

हालांकि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रतीक्षा और बिग बी के दो फ्लैट की बिक्री पर रोक लगा दी। इसके बाद बिग बी ने प्रतीक्षा को सहारा इंडिया फाइनेंस के पास गिरवी रख दिया था।

  • करीबी अमिताभ को कंपनी बंद करने की सलाह देने लगे थे

अमिताभ बच्चन की मानें तो करीबी लोग उन्हें कंपनी बंद करने की सलाह देने लगे थे। लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं किया। क्योंकि उन्हें लगता कि लोग कंपनी से सिर्फ उनके नाम की वजह से जुड़े हैं।

  • कई रात सो नहीं पाए, फिर जिंदगी बदलने वाली सुबह आई

एक इंटरव्यू में बिग बी कहा था, "मेरे सिर पर हमेशा तलवार लटकी हुई थी। मैं कई रात सो नहीं पाया। एक दिन सुबह-सुबह मैं सीधा यश चोपड़ा जी के पास गया और उन्हें बताया कि मैं दिवालिया हो गया हूं। मेरे पास फिल्म नहीं है। मेरा घर और दिल्ली की छोटी सी प्रॉपर्टी अटैच्ड है। यश जी ने शांति से मेरी बात सुनी और मुझे 'मोहब्बतें' में रोल दे दिया। इसके बाद मुझे विज्ञापन, टीवी शोज और फिल्में मिलनी शुरू हुईं, जिनकी वजह से मैं अपना 90 करोड़ रुपए का कर्ज चुका पाया।"

कौन बनेगा करोड़पति के एक्स्ट्रा फैक्ट्स

  1. पहले इस शो का नाम 'कौन बनेगा लखपति' रखा गया था और मैक्सिमम प्राइज मनी एक लाख रुपए प्रस्तावित थी। लेकिन अगले महीने ही स्टार टीवी की पैरेंट फर्म न्यूज कॉर्पोरेशन के चेयरमैन रूपर्ट मर्डोक ने इसका नाम 'कौन बनेगा करोड़पति' और इसकी मैक्सिमम प्राइज मनी एक करोड़ रुपए करने के निर्देश दिए।
  2. पहले सीजन की अपार सफलता के बाद अमिताभ बच्चन को दूसरे सीजन के लिए साइन किया गया। लेकिन, इस दौरान अमिताभ बीमार पड़े तो शो को अचानक बंद करना पड़ा था। बिग बी की बीमारी के चलते 85 में से सिर्फ 61 एपिसोड ही शूट हो पाए थे।
  3. अमिताभ ने शो का तीसरा सीजन होस्ट करने से इनकार कर दिया था। इसलिए यह सीजन शाहरुख खान को मिल गया था, जिसने शुरुआत अच्छी की थी। लेकिन बाद में होस्ट बदल जाने की वजह से यह फ्लॉप हो गया। यह स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ शो का आखिरी सीजन था।
  4. चौथे सीजन से 'केबीसी' स्टार प्लस की जगह सोनी टीवी पर शिफ्ट हो गया और अमिताभ बच्चन ने होस्ट के रूप में वापसी की। यहीं से शो ने हर सीजन के लिए टैगलाइन भी शुरू की।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Kaun Banega Crorepati 12: Amitabh Bachchan Said That KBC Was Helped Him In Recover From Debt


https://ift.tt/2G3oqaQ

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

जिन दुकानों पर अंतिम संस्कार से जुड़ी पूजा सामग्री मिलती थीं, वहां अब पीपीई किट और दस्ताने बिक रहे

निगमबोध घाट पहुंची 32 साल की कुसुम के पिता की मौत आज सुबह ही कोरोना से हुई है। वे दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में बीते पांच दिनों से भर्ती थे। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके पिता के शव को सील करके अपनी ही गाड़ी से निगमबोध घाट पहुंचाया है। अस्पताल के ही दो कर्मचारी पीपीई किट पहने इस शव को घाट तक लेकर आए हैं। कुसुम ने आखिरी वक्त में अपने पिता का चेहरा भी नहीं देखा था, लिहाजा वे निगमबोध घाट के सेवादारों से हाथ जोड़कर और बिलखते हुए प्रार्थना कर रही हैं कि उन्हें एक आखिरी बार अपने पिता का चेहरा देखने की अनुमति दी जाए। निगमबोध घाट के एक सेवादार कुसुम को समझाते हैं कि कोरोना संक्रमित शवों का चेहरा खोलने की अनुमति नहीं है और ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। लेकिन, अपने पिता के अंतिम दर्शन की कुसुम की जिद को देखते हुए ये सेवादार इसकी अनुमति दे देते हैं। कुसुम के पिता के शव को वापस उसी गाड़ी में कुछ देर के लिए रखा रखा जाता है, जिसमें अस्पताल से उन्हें यहां लाया गया था। पीपीई किट पहने दो लोग शव का चेहरा कुछ सेकंड के लिए खोलते हैं और जल्द ही शव को दोबारा सील करके चिता पर रख द...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...