Skip to main content

करन जौहर बोले- न ड्रग्स लेता हूं, न इसे प्रमोट करता हूं; करन की कंपनी के प्रोड्यूसर से एनसीबी 20 घंटे से पूछताछ कर रहा, आज गिरफ्तारी संभव

ड्रग्स मामले में धर्मा प्रोडक्शन के 2 लोगों से पूछताछ के बीच करन जौहर की सफाई आई है। उन्होंने ट्विटर के जरिए स्टेटमेंट जारी किया है। करन का कहना है, "मैं न तो ड्रग्स लेता हूं और न ही इसे प्रमोट करता हूं। मेरे और मेरे परिवार के बारे में, साथियों और धर्मा प्रोडक्शन के बारे में जो बातें की जा रही हैं, वे बकवास हैं।"

उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) करन के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद को हिरासत में लेकर पिछले 20 घंटे से पूछताछ कर रहा है। क्षितिज के घर पर शुक्रवार को NCB ने छापा भी मारा था। सूत्रों के मुताबिक, उनके घर से थोड़ी ड्रग्स मिली है। NCB आज क्षितिज को गिरफ्तार भी कर सकता है।

क्षितिज के साथ नाम जुड़ने पर करन ने 5 पॉइंट में सफाई जारी की

  • कुछ न्यूज चैनल, प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत रिपोर्टिंग की जा रही है कि मैंने 28 जुलाई, 2019 को अपने घर पर पार्टी की थी, उसमें ड्रग्स यूज हुआ था।
  • यह भी कहा जा रहा है कि क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा मेरे करीबी सहयोगी हैं। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं इन्हें पर्सनली नहीं जानता और इन दोनों में से कोई कोई भी मेरा सहयोगी या करीबी नहीं है।
  • अनुभव चोपड़ा मेरी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन में कर्मचारी नहीं थे, हालांकि उन्होंने 2011 और 2013 के बीच इंडिपेंडेंटली हमारी कंपनी के साथ दो प्रोजेक्ट पर काम किया था।
  • क्षितिज रवि प्रसाद नवंबर 2019 में धर्मा प्रोडक्शन से जुड़ी कंपनी धर्ममेटिक एंटरटेनमेंट से जुड़े थे। वे एक प्रोजेक्ट के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेस पर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर थे।
  • न तो मैं और न ही धर्मा प्रोडक्शन इसके लिए जिम्मेदार है कि लोग अपनी पर्सनल लाइफ में क्या करते हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
करण जौहर का कहना है कि मेरे और मेरे परिवार के बारे में जो बातें की जा रही हैं, वे बकवास हैं। किसी की पर्सनल लाइफ के लिए हम जिम्मेदार नहीं। (फाइल फोटो)


https://ift.tt/2HohW6L

Comments

Popular Posts

रणजी ट्रॉफी में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज राजिंदर गोयल नहीं रहे, भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राजिंदर गोयल का रविवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। 77 साल के बाएं हाथ के स्पिनर राजिंदर ने रणजी में 637 विकेट लिए। अब तक कोई दूसरा गेंदबाज 600+ विकेट नहीं ले सका।बीसीसीआई के अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी मौत पर दुख जताया। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘हमने घरेलू क्रिकेट के दिग्गज को खो दिया। उनका रिकॉर्ड बताता है कि वे कितने शानदार गेंदबाज थे। वे 25 साल से ज्यादा क्रिकेट खेले। इससे पता चलता है कि खेल के लिए उनका समर्पण कितना ज्यादा था।’’ BCCI mourns the sad demise of Shri Rajinder Goel. https://t.co/DeGS2mvsXI pic.twitter.com/2v6EwfTKXy — BCCI (@BCCI) June 21, 2020 उन्होंने रणजी के एक सीजन में 15 बार 25+ विकेट लिए। हरियाणा के राजिंदर ने 157 मैच में 750 विकेट लिए। एक पारी में 55 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट रहा। उन्होंने 59 बार 5 विकेट और 18 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने 1037 रन भी बनाए। वे भारत के लिए एक बार भी नहीं खेले वे पटियाला, पंजाब और दिल्ली से भी खेले। हालांकि, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका...