Skip to main content

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर जलाया; पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आज शहीद भगत सिंह नगर में धरने पर बैठेंगे

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत देश के कई इलाकों में खेती से जुड़े बिलों का विरोध जारी है। प्रदर्शनकारियों ने आज दिल्ली में इंडिया गेट के पास एक ट्रैक्टर जला दिया। पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता एक ट्रक में रखकर ट्रैक्टर को लाए और फिर नीचे उतारकर उसमें आग लगा दी।

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज शहीद भगत सिंह नगर में धरने पर बैठेंगे। उनका कहना है कि किसानों के हितों को देखते हुए अपने राज्य के कानून में संशोधन समेत सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। कर्नाटक में भी किसानों ने आज बंद का ऐलान किया है। इसे देखते हुए कलबुर्गी में पुलिस तैनात की गई है।

राष्ट्रपति ने किसान बिलों को मंजूरी दी
संसद में पिछले हफ्ते किसानों से जुड़े 3 बिल पास हुए थे। इनके विरोध में राज्यसभा में हंगामा करने वाले 8 विपक्षी सांसदों को सभापति वेंकैया नायडू ने सस्पेंड भी कर दिया था। उसके बाद विपक्ष ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर बिलों को लौटाने की मांग की थी। लेकिन, राष्ट्रपति ने रविवार को बिलों को मंजूरी दे दी।

विपक्ष को आशंका है नए बिलों से किसानों को नुकसान होगा और सरकार आने वाले समय में समर्थन मूल्य की व्यवस्था को खत्म कर सकती है। लेकिन, सरकार कह चुकी है कि समर्थन मूल्य जारी रहेगा और नए बिल किसानों के फायदे के लिए लाए गए हैं।

बिलों के विरोध में अकाली दल एनडीए से अलग हुआ
किसान बिलों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल की नेता और मोदी कैबिनेट में फूड प्रोसेसिंग मिनिस्टर रहीं हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफा दे दिया था। शनिवार को अकाली दल ने एनडीए से अलग होने का ऐलान भी कर दिया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता ट्रैक्टर को एक ट्रक में रखकर लाए थे। इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर को उतारकर उसमें आग लगा दी।


https://ift.tt/3j9kGD9

Comments

Popular Posts

रणजी ट्रॉफी में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज राजिंदर गोयल नहीं रहे, भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राजिंदर गोयल का रविवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। 77 साल के बाएं हाथ के स्पिनर राजिंदर ने रणजी में 637 विकेट लिए। अब तक कोई दूसरा गेंदबाज 600+ विकेट नहीं ले सका।बीसीसीआई के अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी मौत पर दुख जताया। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘हमने घरेलू क्रिकेट के दिग्गज को खो दिया। उनका रिकॉर्ड बताता है कि वे कितने शानदार गेंदबाज थे। वे 25 साल से ज्यादा क्रिकेट खेले। इससे पता चलता है कि खेल के लिए उनका समर्पण कितना ज्यादा था।’’ BCCI mourns the sad demise of Shri Rajinder Goel. https://t.co/DeGS2mvsXI pic.twitter.com/2v6EwfTKXy — BCCI (@BCCI) June 21, 2020 उन्होंने रणजी के एक सीजन में 15 बार 25+ विकेट लिए। हरियाणा के राजिंदर ने 157 मैच में 750 विकेट लिए। एक पारी में 55 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट रहा। उन्होंने 59 बार 5 विकेट और 18 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने 1037 रन भी बनाए। वे भारत के लिए एक बार भी नहीं खेले वे पटियाला, पंजाब और दिल्ली से भी खेले। हालांकि, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका...