Skip to main content

कंगना का नया पंगा अब अनुष्का के साथ; गहने बेचकर वकीलों की फीस चुका रहे अंबानी; भाजपा की नई टीम में राम माधव शामिल नहीं

अनुष्का पर गावस्कर की टिप्पणी कंगना को नागवार गुजरी। मगर उन्होंने एक्ट्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब मुझे हरामखोर कहा गया तब आप चुप थीं। उधर, भाजपा ने नई कार्यकारिणी बनाई लेकिन राम माधव को जगह नहीं दी। बहरहाल, चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 5 इवेंट्स पर रहेगी नजर

1. भारतीय वायु सेना राजस्थान, हरियाणा और बिहार में रिक्रूटमेंट रैली निकालेगी। इस लिंक पर https://airmenselection.cdac.in/CASB/ रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

2. IPL में आज किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

3. JEE एडवांस्ड 2020 परीक्षा आज देशभर के 1150 केंद्रों में होगी।

4. मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री मोदी आज लोगों से सुझाव मांगेंगे।

5. इस साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन पेरिस में आज से शुरू होगा।

अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें

1. दीपिका पादुकोण ने ड्रग्स चैट की बात कबूली

NCB ने दीपिका पादुकोण से साढ़े पांच घंटे पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, दीपिका और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने ड्रग्स चैट की बात कबूल की है। इसी मामले में श्रद्धा कपूर से 6 घंटे और सारा अली खान से भी NCB ने पांच घंटे पूछताछ की। दोनों एक्ट्रेसेस ने ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया है।

-पढ़ें पूरी खबर

2. अनिल अंबानी बोले- परिवार और पत्नी मेरा खर्च उठा रहे

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि वह (अंबानी) गहने बेचकर वकीलों की फीस चुका रहे हैं। उनका खर्च परिवार और पत्नी उठा रहे हैं। चीन के तीन सरकारी बैंकों से लोन लेने के मामले में अनिल अंबानी पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लंदन की हाईकोर्ट में पेश हुए थे।

-पढ़ें पूरी खबर

3. अब मथुरा में शाही मस्जिद को हटाने की मांग

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर का मामला स्थानीय कोर्ट में पहुंचा है। इसमें 13.37 एकड़ जमीन पर दावा करते हुए स्वामित्व मांगा गया है। और शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग की गई है। हालांकि, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव का कहना है कि उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है।

-पढ़ें पूरी खबर

4. एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी से ग्राउंड रिपोर्ट

मुंबई के धारावी में अब तक 3 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जून में यहां कोरोना पर कंट्रोल हो गया था। दस दिन से मरीज फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। 'धारावी मॉडल' की दुनियाभर में तारीफ हो रही थी, तो अचानक क्या हुआ कि यहां दोबारा कोरोना ब्लास्ट हो गया? पढ़िए इस ग्राउंड रिपोर्ट में।

-पढ़ें पूरी खबर

5. विराट का खेल खराब हुआ, ट्रोलर्स ने अनुष्का को निशाना बनाया

विराट कोहली की टीम आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब से हार गई। लेकिन, इसका ठीकरा एक बार फिर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के सिर फूटा। वैसे यह पहली बार नहीं हुआ। जब-जब विराट का खेल मैदान में खराब हुआ, ट्रोलर्स ने सोशल मीडिया पर अनुष्का को ही निशाना बनाया है।

-पढ़ें पूरी खबर

6. कोविड में चुनाव कैसे करवाते हैं, दक्षिण कोरिया और ताइवान ने दिखाया

दक्षिण कोरिया में कोविड-19 मरीजों को घर बैठे वोटिंग और पीपीई सूट्स के विकल्प मिले। ताइवान में महामारी के बीच चुनाव हुए तो वहां वायरस के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वीडियो जारी किए गए। अब भारत-अमेरिका की बारी है; जानिए दोनों देशों से मिला सबक हम कैसे आजमाएंगे?

-पढ़ें पूरी खबर

अब 27 सितंबर का इतिहास

1290: चीन में चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।

1833: महान समाज सुधारक राजा राममोहन रॉय का निधन।

1932: मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा का जन्म हुआ।

1998: सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई।

अब जिक्र महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का, जिन्होंने 1905 में आज ही के दिन e=mc स्क्वेयर का सिद्धांत पेश किया था। पढ़ें, इक्वेशन के जरिए उन्हीं की कही एक बात...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Kangana's new pang now with Anushka; Ambani paying the fees of lawyers by selling jewelry; Ram Madhav not included in BJP's new team


https://ift.tt/333t5SS

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...