Skip to main content

अनुष्का पर गावस्कर के कमेंट की निंदा की, लेकिन एक्ट्रेस पर तंज भी कसा, बोलीं- मुझे हरामखोर कहे जाने पर आप चुप रही थीं

कंगना रनोट ने अनुष्का शर्मा पर किए गए सुनील गावस्कर के कमेंट की आलोचना की है। साथ ही अनुष्का पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, "जब मुझे धमकाया गया और हरामखोर कहा गया, तब अनुष्का चुप रही थीं। अब वही स्त्री द्वेष उन्हें काटने को आ रहा है। मैं सुनील गावस्कर की ओर से क्रिकेट में उन्हें घसीटे जाने की निंदा करती हूं, लेकिन सिलेक्टिव फेमिनिज्म भी अच्छा नहीं है।"

कंगना ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘नेशनल टीवी पर सुनील गावस्कर की ओर से दिए गए बयान को सेक्सुअल कॉन्टेक्स्ट में लिया जाएगा। उन्हें उनका नाम नहीं लेना चाहिए था, लेकिन अनुष्का अपनी अगली फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं और उनके पति के साथ उनके प्रैक्टिस के कई वीडियो मौजूद हैं।’

गावस्कर का कमेंट क्या था?

विवाद 24 सितंबर की रात दुबई में हुए किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के मैच के दौरान हुआ। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने दो अहम मौकों पर कैच छोड़ दिए थे। जब विराट बैटिंग कर रहे थे तो गावस्कर ने कहा था, 'और वो (विराट) चाहते हैं कि जितनी वो प्रैक्टिस करें, उसी से तो वो बेहतर बन सकते हैं, वो जानते हैं। अब जो लॉकडाउन था तो सिर्फ अनुष्का की बॉलिंग की प्रैक्टिस की उन्होंने, वो वीडियो में दिखाई दिया, तो उससे तो कुछ नहीं बनना है।'

अनुष्का ने क्या जवाब दिया था

गावस्कर को जवाब देने के लिए अनुष्का ने सोशल मीडिया पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी थी। उन्होंने लिखा था कि आपका मैसेज अच्छा नहीं था और आप एक पत्नी को उसके पति के खराब प्रदर्शन के लिए कैसे जिम्मेदार ठहरा सकते हैं?" (पढ़ें पूरी खबर)

गावस्कर का बयान किसी और संदर्भ में था

कमेंट्री के दौरान गावस्कर उस वायरल वीडियो के बारे में बात कर रहे थे, जिसमें विराट लॉकडाउन के दौरान अनुष्का के साथ क्रिकेट खेलते और उनकी बॉलिंग पर प्रैक्टिस करते दिख रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके बयान को आपत्तिजनक बताते हुए इसका अलग ही मतलब निकाला जाने लगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कंगना रनोट ने अनुष्का शर्मा पर सिलेक्टिव फेमिनिस्ट होने का आरोप लगाया है।


https://ift.tt/3cwNN0E

Comments

Popular Posts

कंगना मामले में हरामखोर का मतलब नॉटी बताकर हाईकोर्ट में घिरे शिवसेना नेता; पुरुषोत्तम ने मर्यादा तोड़ी, पत्नी को पीटा; चीन में जबर्दस्ती कोरोना के टीके

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा का कहना है कि अगर ममता बनर्जी कोरोना संक्रमित होती हैं तो वो उन्हें गले लगा लेंगे। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई है। वहीं, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के धरने में पहुंचे। कहा- भाजपा पूंजीपतियों के हित देखती है। सारा खेल जरूरत का है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ... आज इन 7 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। 3. आज देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी। 4. प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में नमामि गंगे मिशन के तहत 6 मेगा प्रोजेक्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास करेंगे। 5. मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों समेत 56 सीटों पर उपचुनाव की तारीखें आज तय हो सकती हैं। 6. पंजाब में कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन होगा। इसी मुद्दे पर छ...

पढ़िए, टाइम मैग्जीन की इस हफ्ते की चुनिंदा स्टोरीज सिर्फ एक क्लिक पर

1. कोरोना वायरस महामारी के नए उफान ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को बुरी तरह प्रभावित किया है। अमेरिका के 12% स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं, वहीं ब्रिटेन में 40% से अधिक डॉक्टर मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे हैं। समस्याओं के मुख्य केंद्र जानने के लिए पढ़ें ये लेख... अमेरिका में 800 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत, ब्रिटेन में 40% डॉक्टर मानसिक बीमारियों से पीड़ित 2. टाइम मैग्जीन ने 2020 की सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची जारी की है। इसमें भारतीय मूल की दो लेखिकाओं- मेघा मजूमदार और दीपा अनप्परा के उपन्यासों को शामिल किया है। इनमें से सात किताबों का ब्योरा पेश है इस लेख में... 2020 की 100 सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची, भारतीय मूल के दो लेखकों की किताबें शामिल 3. गेम कंसोल प्ले-स्टेशन का नया स्पाइडरमैन गेम अमेरिका में रंगभेद की झलक को दर्शाता है। प्ले-स्टेशन वीडियो गेम का स्पाइडरमैन अश्वेत है। रोमांच से भरपूर इस गेम का क्या है मुख्य आकर्षण जानें इस लेख में... प्लेस्टेशन वीडियो गेम का स्पाइडरमैन अश्वेत है 4. अमेरिका में कोरोना वायरस के दोबारा तेजी से फैलने के बीच पर्यटन ...

आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री मोदी का आज जन्मदिन; 72 साल पहले हैदराबाद का भारत में विलय हुआ था

चायवाले से प्रधानमंत्री पद का विलक्षण सफर तय करने वाले नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म आज ही के दिन 1950 में हुआ था। गुजरात के वडनगर में एक गरीब परिवार में वे पैदा हुए। पिता दामोदरदास मोदी रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। नरेंद्र मोदी भी बचपन में उनकी मदद करते थे। मोदी अचानक राजनीति में नहीं आए। आठ साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस से जुड़े। 1971 में संघ का पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने के बाद उनकी राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा शुरू हुई। 1975 में आपातकाल के दौरान छिपकर वक्त गुजारना पड़ा। 1985 में भाजपा में संगठन का काम मिला। गुजरात के भुज में आए भूकंप के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं, तब 2001 में मोदी को मुख्यमंत्री बनाया गया। गुजरात दंगों को लेकर आरोपों से घिरे। लेकिन, गुजरात के विकास मॉडल को बेस बनाकर केंद्र की राजनीति में आए और 2014 में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के तौर पर पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी यानी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई। 2019 में पहले से बेहतर प्रदर्शन के साथ सत्ता में लौटे। हैदराबाद के विलय के 72 साल सरदार पटेल और हैदराबाद के निज...