Skip to main content

​​​​​​​पूछताछ में दीपिका रोईं तो अधिकारियों ने जोड़े हाथ; सेना ने एलएसी के पास तैनात किए टैंक; राजस्थान में हिंसक हुई आरक्षण की मांग

देश में कोरोना के हालात अब बदल रहे हैं। पिछले नौ दिनों में आठ बार ऐसा हुआ, जब नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की थी। वहीं, मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि नए किसान बिल से किसानों को फायदा होगा। उन्हें जहां अच्छे दाम मिलेंगे वहीं फल-सब्जियां बेच सकेंगे। बहरहाल, चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ।

आज इन 5 इवेंट्स पर रहेगी नजर

1. आज रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा।

2. कंगना रनोट का ऑफिस बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी।

3. आज रायपुर में लॉकडाउन को लेकर आ सकता है नया फरमान। वजह है छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार हो जाना।

4. राजस्थान में आज पहले चरण का पंचायत चुनाव होगा। इसमें 26 जिलों की 1003 पंचायतों के लिए चुनाव होगा।

5. भाजपा कृषि बिल के समर्थन में चंडीगढ़ में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालेगी। वहीं, कांग्रेस किसान विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश में मार्च निकालेगी।

अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें

1. ड्रग्स केस में पूछताछ के दौरान दीपिका को अधिकारी ने दी नसीहत

खबरें हैं कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ के दौरान दीपिका तीन बार रो पड़ी थीं। एक्ट्रेस के आंसू देख अधिकारियों ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि इमोशनल कार्ड खेलने की बजाय वे सबकुछ सच-सच बताती हैं, तो उनके लिए बेहतर होगा। दीपिका ने ड्रग्स चैट की बात स्वीकार की, लेकिन खुद ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया।

- पढ़ें पूरी खबर

2. चीन के खिलाफ लद्दाख में तैयार है भारतीय सेना

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच तनाव है। यहां सर्दियों में रात का तापमान माइनस 35 डिग्री तक गिर जाता है। सेना ने 14 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर चुमार-डेमचोक एरिया में टी-90 और टी-72 टैंक तैनात किए हैं। ये माइनस 40 डिग्री टेम्परेचर में भी दुश्मन पर निशाना साधने में सक्षम हैं।

- पढ़ें पूरी खबर

3. राजस्थान में टीचर भर्ती में आरक्षण की मांग, हिंसक हुआ प्रदर्शन

राजस्थान में शिक्षक भर्ती में अनारक्षित पदों को एसटी उम्मीदवारों से भरने की मांग को लेकर चौथे दिन भी हिंसक प्रदर्शन हुआ। उपद्रवी पहाड़ियों पर जमे हैं। हाईवे पर पत्थर बिखरा रहे हैं। श्रीनाथ कॉलोनी में खड़ा वाहन जला दिया। इसके बाद यहां 40 हथियारबंद जवान तैनात किए गए। अब तक 3300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।

- पढ़ें पूरी खबर

4. कहानी जुहू बीच से रोजी कमाने वाले लोगों की

मुंबई में समंदर के सहारे हजारों लोगों की रोजी-रोटी चल रही थी। यूपी, बिहार, राजस्थान, उड़ीसा, केरल जैसे राज्यों के लोग यहां काम कर रहे थे। लॉकडाउन में घर लौटे मगर मुंबई अनलॉक होने के बाद भी वापसी की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। यहां छह भाई, पान की दुकान से हर महीने 40 हजार कमाते थे। अब यह भी नहीं हो पा रहा। पढ़िए ऐसे लोगों की कहानी।

- पढ़ें पूरी खबर

5. बिहार में 15 साल बाद फिर तीन फेज में चुनाव

बिहार में इससे पहले 2005 में तीन चरणों में चुनाव हुए थे। रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी 29 सीटें जीतने के बाद भी तोलमोल करती रही, राज्य में राष्ट्रपति शासन लग गया। अक्टूबर में दोबारा चुनाव हुए। पासवान की सीटें घटकर 10 पर आ गईं। अब ये 2020 है। मगर, 15 साल बाद भी चीजें वैसी ही दिशा में जाती दिख रही हैं।

- पढ़ें पूरी खबर

6. कोरोना का नया साइड इफेक्ट, ठीक हो चुके मरीजों के झड़ रहे बाल

कोरोनावायरस अभी तक फेफड़ों को निशाना बना रहा था, लेकिन अमेरिका में यह वायरस लोगों के बाल झड़ने का कारण भी बना हुआ है। डॉक्टर के मुताबिक, उनके पास बाल झड़ने की परेशानी लेकर आने वाले मरीज बढ़े हैं। इसका कारण कोरोनावायरस हो सकता है। डॉक्टरों की सलाह है कि खाने में प्रोटीन-विटामिन लें। योग करें।

- पढ़ें पूरी खबर

अब 28 सितंबर का इतिहास

1887: चीन के ह्वांग-हो नदी में आई बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मारे गए।

1929: स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्‍म हुआ था।

2004: विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था माना था।

आखिर में जिक्र शहीद भगत सिंह का, जिनका आज जन्मदिन है। 1907 में जन्मे भगत सिंह का जीवन नौजवानों के लिए आज भी मिसाल है। पढ़िए उन्हीं की कही एक बात...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
When Deepika cried during the interrogation, the officers folded hands; Army deployed tanks near LAC; Violent demand for reservation in Rajasthan


https://ift.tt/2EEmaq3

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...