Skip to main content

ट्रम्प और बाइडेन के बीच फर्स्ट प्रेसिडेंशियल डिबेट आज; 90 मिनट की बहस में 6 मुद्दे होंगे, जानें 24 दिन में होने वाली 3 डिबेट्स से जुड़ी अहम बातें

अमेरिका में राष्ट्रपति पद की चुनावी जंग आखिरी दौर में पहुंचने लगी है। प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प और उनको चुनौती दे रहे डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन मंगलवार रात 9 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 6.30 बजे) पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिस्सा लेंगे। कुल तीन डिबेट होंगी। दूसरी 15 और तीसरी 22 अक्टूबर को होंगी। यहां हम आपको इन डिबेट्स से जुड़ी जरूरी जानकारियां दे रहे हैं।

पहले ये जानिए
कोरोनावायरस की वजह से इस बार तस्वीर कुछ बदली नजर आएगी। मॉडरेटर एक ही होगा। पैनालिट्स नहीं होंगे। दर्शक होंगे या नहीं, या होंगे तो कितने? इस बारे में डिबेट कमीशन ने फिलहाल जानकारी नहीं दी है। हाथ मिलाने की ऐतिहासिक परंपरा भी इस बार नहीं निभाई जाएगी। सीएनएन के मुताबिक, मॉडरेटर और कैंडिडेट्स मास्क नहीं पहनेंगे। ट्रम्प की पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका दर्शकों के स्थान पर मौजूद रहेंगी।

पहली डिबेट : 29 सितंबर 2020
वक्त : रात 9 बजे (भारतीय समय के अनुसार, बुधवार सुबह 6.30 बजे)
कहां : केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी, क्लीवलैंड (ओहायो)
कितनी देर : 90 मिनट (कोई ब्रेक नहीं होगा)
मॉडरेटर : फॉक्स न्यूज के एंकर क्रिस वॉलेस होंगे। 2016 में ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन की पहली डिबेट भी वॉलेस ने कराई थी।
मुद्दे : कुल 6 मुद्दे होंगे। ये इस तरह हैं- दोनों कैंडिडेट्स के रिकॉर्ड्स, सुप्रीम कोर्ट, कोरोनावायरस, इकोनॉमी, नस्लवाद-हिंसा और इलेक्शन इंटीग्रिटी यानी चुनावी अखंडता।

दूसरी डिबेट : 15 अक्टूबर 2020
वक्त : फिलहाल तय नहीं
कहां : एड्रियन एर्स्ट सेन्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, मायामी
कितनी देर : 90 मिनट
मॉडरेटर : C-SPAN के पॉलिटिकल एडिटर स्टीव सुली। टाउन हॉल स्टाइल डिबेट होगी। दर्शक शामिल होंगे, संख्या तय नहीं।
मुद्दे : कमिशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट (सीपीडी) तय करेगा। घोषणा एक हफ्ते पहले होगी।

तीसरी डिबेट : 22 अक्टूबर 2020
वक्त : फिलहाल तय नहीं
कहां : बेलमॉन्ट यूनिवर्सिटी, नेश्विल
कितनी देर : 90 मिनट
मॉडरेटर : एनबीसी की व्हाइट हाउस संवाददाता क्रिस्टीन वेकर। वे प्रेसिडेंशियल डिबेट मॉडरेट (अकेले) करने वाली दूसरी अश्वेत महिला हैं। पहली कैरोल सिम्पसन थीं।
मुद्दे : 6 मुद्दे होंगे। इन्हें सीपीडी तय करेगा। घोषणा एक हफ्ते पहले होगी।

अप्रूवल रेटिंग क्या
चुनाव में सिर्फ पांच हफ्ते बाकी हैं। न्यूज वीक के मुताबिक, नेशनल अप्रूवल रेटिंग में बाइडेन राष्ट्रपति ट्रम्प से 10 पॉइंट आगे हैं। माना जा रहा है कि उन्हें महामारी और हेल्थ केयर जैसे मुद्दों पर उन्हें ज्यादा समर्थन मिल रहा है। एबीसी न्यूज और वॉशिंगटन पोस्ट के पोल के मुताबिक, बाइडेन 54-44 से आगे हैं। हालांकि, कुछ वोटर्स ऐसे भी हैं जो ये मानते हैं कि ट्रम्प जल्द ही कोविड-19 पर काबू पा लेंगे।

वाइस प्रेसिडेंशियल डिबेट
कब : 7 अक्टूबर 2020
कहां : साल्ट लेक सिटी की उटाह यूनिवर्सिटी (किंग्सवरे हॉल)
मॉडरेटर : सुसान पेज। वे यूएसए टुडे की वॉशिंगटन ब्यूरो चीफ हैं।
मुद्दे : एक हफ्ते पहले सीपीडी ऐलान करेगा। 9 मुद्दे होंगे। हर कैंडिडेट को 10 मिनट मिलेंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो 19 अक्टूबर 2016 की है। तब डोनाल्ड ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन ने तीसरी और आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिस्सा लिया था। यह डिबेट लास वेगास की नेवादा यूनिवर्सिटी में हुई थी।


https://ift.tt/2HIBNOt

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...