Skip to main content

दिल्ली के पास सीजन में जीत की हैट्रिक लगाने का मौका, दोनों मैच हार चुकी सनराइजर्स से मुकाबला; पॉइंट टेबल में दिल्ली टॉप पर, हैदराबाद सबसे नीचे

आईपीएल के 13वें सीजन का 11वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आज अबु धाबी में खेला जाएगा। दिल्ली के पास इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगाने का मौका होगा। इससे पहले 2009 में दिल्ली ने अपने शुरुआती 3 मैच जीते थे, तब उसने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में अपने दोनों मैच हारकर पॉइंट टेबल में सबसे नीचे है। वहीं, दिल्ली टॉप पर बनी हुई है।

दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी
दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं।

पॉइंट टेबल में दिल्ली टॉप पर, हैदराबाद सबसे नीचे
इस सीजन में अब तक दिल्ली ने अपने दोनों मैच जीते हैं। पहले मैच में उसने पंजाब को सुपर ओवर में हराया था। वहीं, दूसरे मैच में उसने चेन्नई को हराया था। दूसरी ओर हैदराबाद के लिए सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा। उसे उसके दोनों शुरुआती मुकाबलों में हार मिली। पॉइंट टेबल में दिल्ली टॉप पर और हैदराबाद सबसे नीचे है।

दिल्ली में युवा खिलाड़ियों पर दारोमदार
दिल्ली में युवा खिलाड़ियों अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने जबर्दस्त परफॉर्म किया है। शिखर धवन और मार्कस स्टोइनिस भी शानदार फॉर्म में हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्जे भी शानदार फॉर्म में हैं। अश्विन दिल्ली के पहले मैच में चोटिल हो गए थे। अगर उनकी टीम में वापसी होती है, तो बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी टीम को बहुत फायदा होगा।

हैदराबाद में वॉर्नर, बेयरस्टो और राशिद पर जिम्मेदारी
हैदराबाद की बैटिंग में टॉप-3 बल्लेबाजों पर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। पिछले मैच में वॉर्नर और बेयरस्टो का बल्ला नहीं चला था। सिर्फ मनीष पांडे ही रन बना पाए थे। हैदराबाद की ताकत उसकी गेंदबाजी है, लेकिन इस सीजन में अब तक उसमें वो धार नहीं दिखी है। ऐसे में राशिद खान और भुवनेश्वर पर गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी।

हेड-टु-हेड
दोनों के बीच अब तक 15 मुकाबले हुए हैं। इसमें हैदराबाद ने 9 जबकि दिल्ली ने 6 मैच जीते हैं। पिछले दोनों सीजन की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच 5 मैच खेले गए, जिसमें हैदराबाद ने 3 और दिल्ली ने 2 मैच जीते।

पिच और मौसम रिपोर्ट
अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 29 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। शेख जायद स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यहां हुए पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 44
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 19
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 25
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 137
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 128

दिल्ली अकेली टीम, जो अब तक फाइनल नहीं खेली; कोलकाता ने 2 बार खिताब जीता
दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं, कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है।

आईपीएल में हैदराबाद का सक्सेस रेट 52.25%, यह दिल्ली से ज्यादा
लीग में हैदराबाद का सक्सेस रेट कोलकाता से ज्यादा है। हैदराबाद ने आईपीएल में 111 मैच खेले हैं। इसमें उसने 58 मैच जीते और 52 हारे हैं, यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 52.25% है। वहीं, लीग में दिल्ली का सक्सेस रेट 44.13% है। दिल्ली ने लीग में अब तक 179 मैच खेले, जिसमें 79 जीते और 98 हारे हैं। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
SRH Vs DC Head To Head Record - Predicted Playing 11/IPL 2020 Update | Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad IPL Latest News


https://ift.tt/2SbiG16

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...