Skip to main content

दोपहर में सोने से कब्ज, गैस और अपच का खतरा, जानें दिन में किन-किन लोगों को सोना चाहिए

ठंड का मौसम है और दोपहर में खाने के बाद नींद भी खूब आती है। लेकिन दोपहर की नींद सेहत के लिए ठीक नहीं होती। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दियों में दिन में सोने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे- कब्ज, गैस, अपच आदि हो सकती हैं। इसके अलावा मोटापे और डायबिटीज का भी खतरा होता है।

आयुर्वेद में भी दिन में न सोने की हिदायत दी गई है, खासकर ठंड में। इस समय दिन में सोने से कफ और पित्त का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे हमें कई तरह की बीमारी हो सकती है। हालांकि, आयुर्वेद में कुछ लोगों को दिन में सोने की छूट भी दी गई है। खासकर स्टूडेंट्स, बुजुर्ग, मजदूर और जिन्हें अपना वजन बढ़ाना है। ऐसे लोग दिन में सो सकते हैं, लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद कभी न सोएं।

टाइम की कमी है तो पावर नैप ले सकते हैं

रायपुर में डाइटीशियन और फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. निधि पांडेय कहती हैं कि कई लोगों को नींद आने और भूख लगने में कन्फ्यूजन होती है। दरअसल, ऐसे लोग नींद आने पर कुछ खाकर उसे भगाने की कोशिश करते हैं और भूख लगने पर सोने का प्रयास करते हैं ताकि भूख शांत हो जाए। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, यदि टाइम की कमी है, तो पावर नैप ले सकते हैं।

एम्स दिल्ली की डॉ. उमा कुमार कहती हैं कि मेरे लिहाज से दोपहर में पावर नैप लेना ठीक है, लेकिन इससे रात में नींद न आने की समस्या भी पैदा हो सकती है। हालांकि दोपहर में सोने से रिफ्रेशमेंट आती है।

सरकेडियन रिदम बताता है कि कब सोना है और कब उठना है

स्टडी के मुताबिक, करीब 50% लोगों को दोपहर में सोने से ज्यादा फायदा नहीं होता है। ऐसे लोगों में सरकेडियन रिदम होता है। सरकेडियन रिदम शरीर को बताती है कि कब सोना है, कब उठना है। अगर आपको दिन में नींद नहीं आती है तो इससे ये पता चलता है कि आपके शरीर को आराम की जरूरत नहीं है।

स्वस्थ लोग गर्मी के दिनों में दोपहर में सो सकते हैं

स्वस्थ लोग केवल गर्मी के मौसम में दोपहर में झपकी ले सकते हैं। दरअसल, गर्मी में रात छोटी होती है, इसलिए कई बार नींद ठीक से पूरी नहीं हो पाती। इसके अलावा गर्मी के दिनों में शरीर में रूखापन और थकान ज्यादा महसूस होती है, जो दिन में सोने से कम होती है।

वहीं, ठंड में दिन छोटा होता है, इसलिए हमें दोपहर में नहीं सोना चाहिए। इसके चलते आप वर्कआउट और एक्सरसाइज नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा जो लोग सुबह जल्दी अपनी दिनचर्या शुरू कर लेते हैं, ऐसे लोग दोपहर में थोड़ा सो सकते हैं, ताकि तरोताजा महसूस करते रहें।

दिन में सोने के फायदे किन लोगों को है?

  • स्टूडेंट्स

क्यों- छात्र लगातार पढ़ाई-लिखाई करने से थक जाते हैं। दोपहर में कुछ देर की झपकी उनके ब्रेन को आराम देने में मदद कर सकती है।

  • बुजुर्ग

क्यों- दिन में शरीर को आराम देने के लिए कुछ देर के लिए सो सकते हैं। इससे उन्हें गैस और अपच जैसी समस्या से राहत मिल सकती है।

  • दुखी लोग

क्यों- दोपहर की नींद ऐसे लोगों को दर्द भूलने में मदद कर सकती है। जिन्हें ज्यादा गुस्सा आता है, उन्हें दिमाग शांत रखने में मदद मिल सकती है।

  • मजदूर

क्यों- ऐसे लोग जो कड़ी मेहनत और भारी काम करते हैं, वे भी सो सकते हैं। इससे उनकी थकान कम होगी और शरीर दोबारा अच्छे से सक्रिय हो सकेगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Daytime Sleeping Is Good Or Bad; Dietician And Fitness Expert Nidhi Pandey On Health Benefits of Napping


https://ift.tt/3s61mvd

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...