Skip to main content

हफ्ते में दूसरी बार एक हजार से कम एक्टिव केस घटे; टेस्टिंग का आंकड़ा 18 करोड़ के पार

वैक्सीनेशन शुरू होने की खुशखबरी के बीच पिछले 24 घंटे में सिर्फ 856 एक्टिव केस ही कम हुए। यह एक हफ्ते में दूसरी बार है, जब एक हजार से कम एक्टिव केस कम हुए हैं। इस महीने 4 जनवरी को सबसे ज्यादा 13 हजार और 6 जनवरी को सबसे कम 547 एक्टिव केस कम हुए थे।

वहीं, देश में टेस्टिंग का आंकड़ा 18 करोड़ के पार पहुंच गया है। यहां अब तक 18.02 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। पॉजिटिविटी रेट भी 5.8% रिकॉर्ड की गई यानी हर 100 में सिर्फ 5 या 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही है।

अब तक 1.04 करोड़ केस
बीते दिन देश में 18 हजार 820 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 19 हजार 460 लोग ठीक भी हुए। वहीं, 213 लोगों की जान भी गई। इसी के साथ अब संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 4 लाख 51 हजार 346 पहुंच गया है। इनमें एक करोड़ 75 हजार 395 लोग ठीक हो चुके हैं और एक लाख 51 हजार 48 लोग जान गंवा चुके हैं। देश एक्टिव केस का आंकड़ा अब 2 लाख 20 हजार 591 पहुंच गया है। यानी इतने मरीजों को इलाज चल रहा है।

16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू होगा
देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। वैक्सीन के लिए हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को तरजीह दी जाएगी, जिनकी संख्या 3 करोड़ है। इनके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 50 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस तरह करीब 27 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन के दो डोज होंगे। इन्हें 28 दिन के अंतर से दिया जाएगा। सभी को दो डोज लगाने होंगे, तभी वैक्सीन शेड्यूल पूरा होगा।

कोरोना अपडेट्स

  • ओडिशा के गजपति जिले शनिवार को 26 टीचर और दो स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यहां एक दिन पहले ही दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल में क्लास शुरू की गई हैं।
  • झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी दी।
  • आगरा में हर साल होने वाला ताज महोत्सव इस बार नहीं होगा। कोरोना की वजह से इसे रद्द कर दिया गया है। इस बार यह महोत्सव 18 से 28 फरवरी तक होना था। इससे पहले से मंदी की मार झेल रहे टूरिज्म सेक्टर को बड़ा झटका लगा है। इस महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से लोग आते थे। ताजमहल परिसर के करीब बने शिल्पग्राम में देश के कारीगर अपना हुनर दिखाने पहुंचते थे। डिविजनल कमिश्नर अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना के कारण इस बार यह आयोजन करना मुमकिन नहीं होगा।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

राज्य में शनिवार को 519 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 603 लोग रिकवर हुए और 12 की मौत हुई। अब तक 6 लाख 29 हजार 801 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 15 हजार 452 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 666 की मौत हो चुकी है। 3683 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
राज्य में शनिवार को 541 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 826 लोग रिकवर हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 47 हजार 977 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 36 हजार 247 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3701 मरीजों की मौत हो चुकी है। 8029 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 675 लोग संक्रमित मिले। 851 लोग रिकवर हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 51 हजार 273 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 39 हजार 65 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4340 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7868 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
राज्य में शनिवार को 430 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1098 लोग रिकवर हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 3 लाख 12 हजार 521 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 3 हजार 60 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2731 मरीजों की मौत हो चुकी है। 6730 मरीज ऐसे हें जिनका इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में शनिवार को 3581 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2401 लोग रिकवर हुए और 57 की मौत हो गई। अब तक 19 लाख 65 हजार 556 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18 लाख 61 हजार 400 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 50 हजार 27 मरीजों की मौत हो चुकी है। 52 हजार 960 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News Corona Vaccine Updates


https://ift.tt/2MT9gZ7

Comments

Popular Posts

कंगना मामले में हरामखोर का मतलब नॉटी बताकर हाईकोर्ट में घिरे शिवसेना नेता; पुरुषोत्तम ने मर्यादा तोड़ी, पत्नी को पीटा; चीन में जबर्दस्ती कोरोना के टीके

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा का कहना है कि अगर ममता बनर्जी कोरोना संक्रमित होती हैं तो वो उन्हें गले लगा लेंगे। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई है। वहीं, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के धरने में पहुंचे। कहा- भाजपा पूंजीपतियों के हित देखती है। सारा खेल जरूरत का है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ... आज इन 7 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। 3. आज देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी। 4. प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में नमामि गंगे मिशन के तहत 6 मेगा प्रोजेक्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास करेंगे। 5. मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों समेत 56 सीटों पर उपचुनाव की तारीखें आज तय हो सकती हैं। 6. पंजाब में कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन होगा। इसी मुद्दे पर छ...

पढ़िए, टाइम मैग्जीन की इस हफ्ते की चुनिंदा स्टोरीज सिर्फ एक क्लिक पर

1. कोरोना वायरस महामारी के नए उफान ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को बुरी तरह प्रभावित किया है। अमेरिका के 12% स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं, वहीं ब्रिटेन में 40% से अधिक डॉक्टर मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे हैं। समस्याओं के मुख्य केंद्र जानने के लिए पढ़ें ये लेख... अमेरिका में 800 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत, ब्रिटेन में 40% डॉक्टर मानसिक बीमारियों से पीड़ित 2. टाइम मैग्जीन ने 2020 की सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची जारी की है। इसमें भारतीय मूल की दो लेखिकाओं- मेघा मजूमदार और दीपा अनप्परा के उपन्यासों को शामिल किया है। इनमें से सात किताबों का ब्योरा पेश है इस लेख में... 2020 की 100 सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची, भारतीय मूल के दो लेखकों की किताबें शामिल 3. गेम कंसोल प्ले-स्टेशन का नया स्पाइडरमैन गेम अमेरिका में रंगभेद की झलक को दर्शाता है। प्ले-स्टेशन वीडियो गेम का स्पाइडरमैन अश्वेत है। रोमांच से भरपूर इस गेम का क्या है मुख्य आकर्षण जानें इस लेख में... प्लेस्टेशन वीडियो गेम का स्पाइडरमैन अश्वेत है 4. अमेरिका में कोरोना वायरस के दोबारा तेजी से फैलने के बीच पर्यटन ...

आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री मोदी का आज जन्मदिन; 72 साल पहले हैदराबाद का भारत में विलय हुआ था

चायवाले से प्रधानमंत्री पद का विलक्षण सफर तय करने वाले नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म आज ही के दिन 1950 में हुआ था। गुजरात के वडनगर में एक गरीब परिवार में वे पैदा हुए। पिता दामोदरदास मोदी रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। नरेंद्र मोदी भी बचपन में उनकी मदद करते थे। मोदी अचानक राजनीति में नहीं आए। आठ साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस से जुड़े। 1971 में संघ का पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने के बाद उनकी राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा शुरू हुई। 1975 में आपातकाल के दौरान छिपकर वक्त गुजारना पड़ा। 1985 में भाजपा में संगठन का काम मिला। गुजरात के भुज में आए भूकंप के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं, तब 2001 में मोदी को मुख्यमंत्री बनाया गया। गुजरात दंगों को लेकर आरोपों से घिरे। लेकिन, गुजरात के विकास मॉडल को बेस बनाकर केंद्र की राजनीति में आए और 2014 में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के तौर पर पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी यानी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई। 2019 में पहले से बेहतर प्रदर्शन के साथ सत्ता में लौटे। हैदराबाद के विलय के 72 साल सरदार पटेल और हैदराबाद के निज...