Skip to main content

बाइडेन की जीत पर संसद की मुहर, सरकार से फिर मिलेंगे किसान और फरवरी में होगा IPL का मिनी ऑक्शन

नमस्कार!
अमेरिका में आखिरकार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हार मान ली है। वॉट्सऐप चलाने पर अब प्राइवेसी से समझौता करना होगा। प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा राजनीति में किस्मत आजमाना चाहते हैं। बहरहाल शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

सबसे पहले देखते हैं मार्केट क्या कह रहा है

  • BSE का मार्केट कैप 193.18 लाख करोड़ रुपए रहा। 61% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।
  • 3,227 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। 1,969 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,108 के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर...

  • - कोरोना वैक्सीनेशन के लिए देश के 33 राज्यों में जिलावार ड्राई रन होगा। यह वैक्सीन का तीसरा ड्राई रन है।
  • - किसानों और सरकार 9वें दौर की बातचीत करेंगे। पिछली बैठक में MSP और नए कानूनों की वापसी पर सहमति नहीं बनी थी।
  • - ब्रिटेन के लिए लिमिटेड कॉमर्शियल फ्लाइट्स शुरू होंगी। वहां मिले कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते फ्लाइट्स बैन की गई थीं।

देश-विदेश
बाइडेन की जीत पर कांग्रेस की मुहर

वोटिंग के 64 दिन बाद जब अमेरिकी संसद बाइडेन की जीत पर मुहर लगाने जुटी तो अमेरिकी लोकतंत्र शर्मसार हो गया। ट्रम्प के समर्थक दंगाइयों में तब्दील हो गए। यूएस कैपिटल में तोड़फोड़ और हिंसा की। यूएस कैपिटल वही बिल्डिंग है, जहां अमेरिकी संसद के दोनों सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट हैं। कुछ वक्त तक संसद की कार्यवाही रोक दी गई। करीब 12 घंटे बाद दोनों सदनों ने जो बाइडेन की जीत पर आखिरकार मुहर लगा दी। इसके बाद ट्रम्प ने भी टकराव के तेवर छोड़ दिए। उन्होंने वादा किया कि 20 जनवरी को ‘व्यवस्थित तरीके से’ सत्ता बाइडेन को सौंप दी जाएगी।

ट्रैक्टर मार्च का ट्रेलर हिट
किसान आंदोलन के 43 दिन पूरे हो गए। गुरुवार को किसानों ने दिल्ली के चारों तरफ ट्रैक्टर मार्च निकाला। सिंघु से टिकरी बॉर्डर, टिकरी से कुंडली, गाजीपुर से पलवल और रेवासन से पलवल तक यह मार्च निकाला गया। किसानों ने गुरुवार की रैली में 60 हजार ट्रैक्टरों के शामिल होने का दावा किया। किसानों का कहना है कि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो 26 जनवरी को भी ट्रैक्टर परेड होगी। गुरुवार का मार्च उसी का ट्रेलर था। इधर, शुक्रवार को किसानों की सरकार के साथ 9वें दौर की बातचीत होनी है। इससे पहले सिर्फ 7वें दौर की मीटिंग में किसानों की 2 मांगों पर सहमति बन पाई थी, बाकी सभी बैठकें बेनतीजा रहीं।

कोरोना पर सुप्रीम सुनवाई
दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के आयोजन से कोरोना फैलने के मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस की बेंच ने सरकार से पूछा कि मरकज मामले से क्या सबक लिया? कहीं किसान आंदोलन भी तब्लीगी जमात जैसा न बन जाए। चीफ जस्टिस ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा- आपको बताना होगा कि क्या चल रहा है? हमें नहीं पता कि किसान कोरोना से सुरक्षित हैं या नहीं। हम चाहते हैं कि संक्रमण न फैले। आप तय कीजिए कि गाइडलाइंस फॉलो की जाएं।

IPL मिनी ऑक्शन फरवरी में
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 की नीलामी 11 फरवरी को हो सकती है। IPL गवर्निंग काउंसिल ने सभी 8 फ्रेंचाइजी को 20 जनवरी तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने को कहा है। काउंसिल ने सोमवार को वर्चुअल मीटिंग के जरिए इस पर बात की। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, इस बार मिनी ऑक्शन हो सकता है। मीटिंग में ट्रेडिंग विंडो को भी ओपन कर दिया गया है। टूर्नामेंट की तारीख और वेन्यू पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। IPL के लिए पहली पसंद भारत ही है, लेकिन कोरोना को देखते हुए इसे एक बार फिर UAE में भी आयोजित किया जा सकता है।

प्राइवेसी पर वॉट्सऐप का वार
वॉट्सऐप यूजर्स के लिए नया साल नई शर्तों के साथ शुरू हुआ है। शर्तें भी ऐसी, जिन्हें नहीं मानने पर अकाउंट डिलीट करना होगा। यानी आप वॉट्सऐप चलाना चाहें, तो पॉलिसी एग्री करनी ही होगी। नई पॉलिसी के नोटिफिकेशन में साफ लिखा है कि अब वॉट्सऐप आपकी हर सूचना अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ शेयर करेगा। न चाहते हुए भी आपको अपने वॉट्सऐप की प्राइवेसी कंपनी के साथ शेयर करना होगी। शर्तें मानना है या नहीं, इस बारे में सोचने के लिए 8 फरवरी तक का वक्त है।

प्ले स्टोर पर फर्जी CoWIN ऐप्स
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने को-विन (Co-WIN) ऐप लॉन्च करने की बात कही है। लेकिन, ऐप की ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही गूगल प्ले स्टोर पर Co-WIN नाम के कई ऐप्स दिख रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि सरकार ने ऑफिशियल Co-WIN ऐप लॉन्च नहीं किया है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद Co-WIN ऐप्स फर्जी हैं, जो आपकी पर्सनल जानकारी चोरी कर सकते हैं। ऐसे किसी भी ऐप को डाउनलोड न करें।

राजनीति की ओर रॉबर्ट वाड्रा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में उतरने और चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। बेनामी संपत्ति के मामले में लगातार दो दिन पूछताछ के बाद उनका यह बयान आया है। वाड्रा ने कहा कि राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है। राजनीति में न होने के बावजूद वे सियासी लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार जब भी मुश्किल में होती है, उन्हें पंचिंग बैग की तरह इस्तेमाल किया जाता है। वाड्रा ने लोकसभा चुनाव के दौरान रायबरेली और अमेठी में प्रचार किया था। यहां से सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुनाव लड़े थे।

एक्सप्लेनर
अमेरिका में आगे क्या होगा?

अमेरिका में लोकतंत्र रक्तरंजित हो गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उकसावे पर उनके समर्थक अमेरिकी संसद में घुस आए। इसके बाद कई सांसद प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन के 20 जनवरी को इनॉगरेशन से पहले ही ट्रम्प को हटाने की मांग कर रहे हैं। औपचारिक रूप से ट्रम्प का कार्यकाल 20 जनवरी तक है। आइए, जानते हैं कि अमेरिका में हुआ क्या और आगे क्या हो सकता है? क्या हिंसा के बाद ट्रम्प को कार्यकाल खत्म होने से पहले हटाया जा सकता है?

पढ़ें पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
अरबी से 60 लाख की कमाई

आज की कहानी मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के कालंका गांव के रहने वाले रामचंद्र पटेल की। रामचंद्र महज 12वीं तक पढ़े हैं, लेकिन आज खेती से लाखों कमा रहे हैं। वे अपने मामा के यहां से एक बोरी अरबी लेकर गांव आए थे। करीब 25 साल से वे अरबी की खेती कर रहे हैं। दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में उनका प्रोडक्ट सप्लाई होता है। पिछले साल 3 हजार बोरी अरबी का प्रोडक्शन हुआ, जिससे उन्होंने 60 लाख से ज्यादा की कमाई की है।

पढ़ें पूरी खबर...

मुश्किल में फंसे सोनू सूद
लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के मददगार बनकर चर्चा में आए एक्टर सोनू सूद मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। बृहनमुंबई नगर निगम (BMC) ने उन पर एक 6 मंजिला रिहायशी इमारत को होटल में तब्दील करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। BMC ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक्टर ने मुंबई में AB नायर रोड पर शक्ति सागर बिल्डिंग को बिना परमिशन होटल बना दिया। शक्ति सागर एक रिहायशी बिल्डिंग है और उसका कॉमर्शियल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

सुर्खियों में और क्या है...

  • राज्यों में वैक्सीन पहुंचाने के लिए वायुसेना के सुपर हरक्यूलिस C-130Js और एंटोनोव AN-32s एयरक्राफ्ट्स की मदद ली जाएगी।
  • कोरोना के नए स्ट्रेन के बढ़ते मामलों की वजह से पेरू ने यूरोपियन फ्लाइट्स पर 21 दिसंबर से लगाए प्रतिबंध को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है।
  • अमेरिकी संसद के अंदर और बाहर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों की हिंसा के बीच ट्विटर, फेसबुक ने ट्रम्प के अकाउंट ब्लॉक कर दिए।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Top News Of 7 Jan 2021| Farmer-Modi Government Meeting | Joe Biden Won USA | Donald trump Defeat | IPL Mini Auction | Latest News Update | Today Top News


https://ift.tt/2MBh9SA

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

जिन दुकानों पर अंतिम संस्कार से जुड़ी पूजा सामग्री मिलती थीं, वहां अब पीपीई किट और दस्ताने बिक रहे

निगमबोध घाट पहुंची 32 साल की कुसुम के पिता की मौत आज सुबह ही कोरोना से हुई है। वे दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में बीते पांच दिनों से भर्ती थे। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके पिता के शव को सील करके अपनी ही गाड़ी से निगमबोध घाट पहुंचाया है। अस्पताल के ही दो कर्मचारी पीपीई किट पहने इस शव को घाट तक लेकर आए हैं। कुसुम ने आखिरी वक्त में अपने पिता का चेहरा भी नहीं देखा था, लिहाजा वे निगमबोध घाट के सेवादारों से हाथ जोड़कर और बिलखते हुए प्रार्थना कर रही हैं कि उन्हें एक आखिरी बार अपने पिता का चेहरा देखने की अनुमति दी जाए। निगमबोध घाट के एक सेवादार कुसुम को समझाते हैं कि कोरोना संक्रमित शवों का चेहरा खोलने की अनुमति नहीं है और ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। लेकिन, अपने पिता के अंतिम दर्शन की कुसुम की जिद को देखते हुए ये सेवादार इसकी अनुमति दे देते हैं। कुसुम के पिता के शव को वापस उसी गाड़ी में कुछ देर के लिए रखा रखा जाता है, जिसमें अस्पताल से उन्हें यहां लाया गया था। पीपीई किट पहने दो लोग शव का चेहरा कुछ सेकंड के लिए खोलते हैं और जल्द ही शव को दोबारा सील करके चिता पर रख द...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...