Skip to main content

राजस्थान के 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम, माउंट आबू में सबसे कम 2 डिग्री; MP में कोहरा जारी

उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। रात का पारा लगातार कम हो रहा है। पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में रात का टेम्परेचर 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद कई जगह सड़कें बंद हैं। हिमाचल के शिमला में दिन का पारा 18.9 और रात का पारा 5.5 डिग्री रहा। मध्यप्रदेश में भोपाल समेत कई जिलों में अगले कुछ दिन कोहरा छाने के आसार हैं। राजस्थान में शीतलहर चलने से कई इलाकों में टेम्परेचर 6 डिग्री के आस-पास बना हुआ है।

श्रीनगर में डल झील जम गई।

पंजाब: 14 जिलों में बादल छाने का अनुमान
पंजाब में दोबारा कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से कम पहुंच गया। सोमवार को 14 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, पटियाला, रूपनगर में बादल छाए रहने के आसार हैं। बीच में हल्की धूप निकल सकती है। शीतलहर का असर भी बढ़ेगा।

हरियाणा में पारा 5.4 डिग्री, 2 दिन शीतलहर चलेगी
हरियाणा में रात का पारा लगातार कम हो रहा है। रविवार को नारनौल में रात का टेम्परेचर 5.4 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। दिन का पारा भी सामान्य से 6 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। करनाल और अंबाला में यह 12.2 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चलने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश मावठे से भीगा, कोहरे से ढंका भोपाल
भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाने की संभावना है। रविवार को भोपाल समेत मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड और विंध्य इलाके के 20 जिलों में मावठा बरसा। शुजालपुर में 24 घंटे में सबसे ज्यादा आधा इंच बारिश हुई। राजधानी में रविवार सुबह सीजन का सबसे घना कोहरा छाया।

रविवार सुबह ली गई फोटो भोपाल के बोलेवर्ड स्ट्रीट की है।

राजस्थान: जयपुर में दिनभर धूप, फिर ठंडी हवा से शाम सर्द
राजस्थान में मौसम साफ हुआ है। जयपुर में 9 दिन बाद रविवार को पूरे दिन धूप खिली। दिन-रात का पारा सामान्य से ज्यादा दर्ज हुआ। शाम को हवा चलने से गलन का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने आगे भी मौसम साफ रहने का अनुमान जारी किया है। साथ ही शीतलहर चलने और मिनिमम टेम्परेचर 6 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। अगले दो दिन सुबह के वक्त कोहरा छाएगा। बीती रात 10 शहरों में मिनिमम टेम्परेचर 10 डिग्री से नीचे रहा। सबसे कम तापमान माउंट आबू में 2 डिग्री दर्ज हुआ।

बिहार: तेज हवाओं से गिरेगा तापमान, 15 के बाद ठंड तेज होगी
देश के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी की वजह से रविवार को पटना समेत बिहार के सभी हिस्सों में 14 से 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। यह स्थिति मंगलवार तक रहने की संभावना है। इसके असर से 24 घंटे के दौरान तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 15 जनवरी के बाद मौसम पूरी तरह से सर्द हो जाएगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रविवार को ली गई फोटो श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे की है। लगातार बर्फबारी से यहां ट्रैफिक रुका हुआ है।


https://ift.tt/39jqiaj

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...