Skip to main content

'अमेरिका बचाओ मार्च' के लिए ट्रम्प समर्थकों की जुटी भीड़? पड़ताल में 2 साल पुरानी निकली फोटो

क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो में बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि यह फोटो अमेरिकी संसद भवन का घेराव करने के लिए जुट रही है। कैप्शन में लिखा है, "इतिहास कभी नहीं समझा पाएगा कि ट्रम्प कैसे हारे, 'अमेरिका बचाओ मार्च' अभी शुरू नहीं हुआ है लेकिन भीड़ तैयार है।"

और सच क्या है?

  • इस फोटो की सच्चाई जानने के लिए हमने इसे गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें यह फोटो द वॉशिंगटन पोस्ट की वेबसाइट पर मिली।
  • वेबसाइट के मुताबिक, 2018 में अमेरिका के स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल में गन शूटिंग की हिंसात्मक घटना हुई थी। जिसके बाद वॉशिंगटन में हजारों लोगों ने रैली निकाली थी।
  • वायरल हो रही फोटो इसी रैली की है। 24 मार्च, 2018 को द वॉशिंगटन पोस्ट की वेबसाइट पर इस रैली की कवरेज के साथ यह फोटो लगाई गई थी।
25 मार्च, 2018 को द वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित रैली की तस्वीर।
  • द वॉशिंगटन पोस्ट के अलावा इस फोटो का इस्तेमाल ग्लैमर कवर्ड जैसी कई और वेबसाइट्स ने भी किया था।
  • साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो का कनेक्शन अमेरिका में हो रहे प्रदर्शन से नहीं है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Crowds of Trump supporters gather for 'Save America March'? 2 year old photo turned out in the investigation


https://ift.tt/3s74zdY

Comments

Popular Posts

आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री मोदी का आज जन्मदिन; 72 साल पहले हैदराबाद का भारत में विलय हुआ था

चायवाले से प्रधानमंत्री पद का विलक्षण सफर तय करने वाले नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म आज ही के दिन 1950 में हुआ था। गुजरात के वडनगर में एक गरीब परिवार में वे पैदा हुए। पिता दामोदरदास मोदी रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। नरेंद्र मोदी भी बचपन में उनकी मदद करते थे। मोदी अचानक राजनीति में नहीं आए। आठ साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस से जुड़े। 1971 में संघ का पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने के बाद उनकी राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा शुरू हुई। 1975 में आपातकाल के दौरान छिपकर वक्त गुजारना पड़ा। 1985 में भाजपा में संगठन का काम मिला। गुजरात के भुज में आए भूकंप के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं, तब 2001 में मोदी को मुख्यमंत्री बनाया गया। गुजरात दंगों को लेकर आरोपों से घिरे। लेकिन, गुजरात के विकास मॉडल को बेस बनाकर केंद्र की राजनीति में आए और 2014 में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के तौर पर पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी यानी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई। 2019 में पहले से बेहतर प्रदर्शन के साथ सत्ता में लौटे। हैदराबाद के विलय के 72 साल सरदार पटेल और हैदराबाद के निज...